फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra

आस्था की नगरी : तवी रिवर फ्रंट पर 10 काउंटर पर मिलेंगे टोकन, आठ केंद्रों पर होगा पंजीकरण

विज्ञापन
Amarnath Yatra
- कालिका और सरस्वती धाम से किए गए स्थानांतरित
विज्ञापन

- छह लंगरों की व्यवस्था, 120 से अधिक शाैचालय होंगे
अंकित कुमार मिश्र
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मंदिरों का शहर आस्था की नगरी में तब्दील हो गया है। इस बार तवी रिवर फ्रंट यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगा। यहां 10 टोकन काउंटर होंगे। आठ पंजीकरण केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था के लिए जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पास कालिका धाम और सरस्वती धाम से पंजीकरण व टोकन काउंटर यहां स्थानांतरित किए गए हैं।
इसके साथ ही तवी रिवर फ्रंट पर छह लंगरों की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं और पुरुषों के लिए 120 से अधिक शौचालय बनाए जाएंगे। भगवती नगर में 14 लंगर लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर आरएफआईडी कार्ड और ईकेवाईसी की सुविधा मिलेगी। महाजन हाॅल, पुरानी मंडी राम मंदिर और गीता भवन में भी दो-दो पंजीकरण व टोकन काउंटर होंगे।
विज्ञापन

-------
जम्मू में 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए 35 आवास केंद्र
पूरे जम्मू शहर में 35 आवास केंद्र बने हैं। इनमें 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बिस्तर, शौचालय, चिकित्सा सहायता और भोजन के साथ रुकने की व्यवस्था होगी। भगवती नगर यात्री निवास के साथ ही पुरानी मंडी राम मंदिर और गीता भवन में आवास केंद्र बनाए गए हैं। इससे पूर्व जम्मू में केवल नौ हजार श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था थी। श्रद्धालुओं को जम्मू की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान से भी रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए विशेष टूरिस्ट सर्किट तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों, पार्कों और पर्यटन स्थलों तक लाने-ले जाने के लिए जेकेआरटीसी की बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चार जर्मन हैंगर लगाए जा रहे, दो में
पंजीकरण, दो में विश्राम करेंगे श्रद्धालु
तवी रिवर फ्रंट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार जर्मन हैंगर तैयार किए गए हैं। इनमें दो हैंगर पंजीकरण व टोकन प्रक्रिया के लिए और दो श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए होंगे। इसके अतिरिक्त यहां एक पांच बेड का मिनी अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा। इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी की ओर से महाआरती, बोटिंग और श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

-----
आवास केंद्र प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में रहेंगे। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विधु शेखर, एडीसी, जम्मू (नोडल अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed