{"_id":"6661030c209939215603e026","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1008-374608-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा से पहले स्वास्थ्य से\n\nजुड़े सभी इंतजाम पूरे हों : निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा से पहले स्वास्थ्य से जुड़े सभी इंतजाम पूरे हों : निदेशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर ने बालटाल आधार शिविर का किया दौरा
- निर्माणाधीन 100 बिस्तर वाले अस्पताल का जांचा काम
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डॉ. मुश्ताक अहमद राथर ने बुधवार को बालटाल आधार शिविर का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर की ओर से तैयार किए जा रहे 100 बिस्तर वाले अस्पताल के काम का भी जायजा लिया। अस्पताल के काम से जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक कर इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा से पहले स्वास्थ्य से जुड़े सभी इंतजाम पुख्ता करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
निदेशक ने नीलगर्थ और दोमेल साइट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान बेहतर स्वास्थ्य देखभाल वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए मजबूत और अचूक कार्य तंत्र के कार्यान्वयन के लिए सभी अधिकारियों व चिकित्सा स्टाफ को निर्देश जारी किए। डॉ. राथर ने प्रस्तुत कार्य योजना पर ध्यान केंद्रित किया और सभी अधिकारियों और अन्य हितधारकों को यह सुनिश्चित करने के लिए लगन से काम करने का निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य संस्थान श्री अमरनाथ यात्रा 2024 की शुरुआत के लिए समय पर पूरी तरह से तैयार हों। उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की गारंटी के लिए शामिल सभी पक्षों के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।