फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: तीर्थयात्री बोले, टोकन मिलने में देरी, जम्मू में बीत रहे दिन

विज्ञापन
amarnath yatra
जम्मू। केंद्रीय महाजन सभा में तत्काल पंजीकरण के लिए अमरनाथ यात्रियों की कतारें लग रही हैं। अलग-अलग राज्यों से आए यात्रियों का कहना है कि पंजीकरण करवाते समय कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन टोकन मिलने में देरी से परेशानी हो रही है। दिन भर कतार में खड़े रहने के बावजूद टोकन नहीं मिल पा रहे हैं। कई यात्री चार दिन से टोकन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात के निवासी आशीष ने कहा कि वे लोग दो दिनों से टोकन के लिए जा रहे हैं, लेकिन टोकन नहीं मिल पाया है। आरोप लगाया कि कई लोगों को उसी समय आकर टोकन दिया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने यात्रियों के खाने और रहने का पूरा प्रबंध किया है। वहीं, यूपी के कानपुर की आशा और अनिल कुमार ने कहा कि यात्रा रुकी थी। इसी बीच वे लोग कटड़ा और शिवखोड़ी में भी दर्शन कर वापस लौट आए हैं। दो जुलाई को जम्मू में पहुंचे थे। इन दिनों में कई जगह घूमने का मौका मिला। आगरा के मुकेश और नरेश शर्मा ने कहा की दो दिन पहले ही जम्मू में पहुंचे हैं। यात्रा स्थगित हुई तो वैष्णो के दरबार के लिए रवाना हुए। अब तत्काल पंजीकरण करवाने जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed