फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: पंजीकरण के लिए परेशान भक्तजन, हफ्ते-हफ्ते बाद आ रहा नंबर

विज्ञापन
amarnath yatra
पंजीकरण की अलग-अलग तारीख से इकट्ठे नहीं जा पा रहे एक साथ आए शिवभक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। देशभर से जम्मू पहुंच रहे शिव भक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के तत्काल पंजीकरण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। करीब हफ्ते-हफ्ते के बाद नंबर आ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी एक साथ बसों में आए भक्तों को हो रही है। पंजीकरण के लिए अलग-अलग तारीख मिलने से एक साथ यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं। इससे ज्यादा दिन जम्मू में ही बीत रहे हैं, जिससे उनका खर्च भी बढ़ गया है। यात्रा पर जाने वाले भक्तों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

दो दिन लाइन में लगने पर मिला नंबर : अखिलेश
यूपी से आए अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हम 52 लोग एक बस से 29 जून को आए थे। पहले जत्थे में जाना चाहते थे। 2 दिन लाइन में लगे रहे। पर कुछ लोगों को 5 जुलाई पंजीकरण की तारीख मिली है तो कुछ को 6 तारीख। सभी को एक दिन की तारीख मिलती तो परेशानी नहीं होती। कुछ लोग पहले तो कुछ बाद में कैसे जा सकते हैं।
विज्ञापन

पहले कभी इतना परेशान नहीं होना पड़ा : आकाश
यूपी से जम्मू पहुंचे शिव भक्त आकाश ने कहा कि पहले भी दो बार यात्रा कर चुके हैं, लेकिन इस बार की तरह कभी परेशान नहीं होना पड़ा। रहने की जगह तक नहीं मिल रही। रात बितानी मुश्किल हो रही है। पिछली रात बारिश में परेशान होना पड़ा। प्रशासन को व्यवस्था को सुधारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून को आए, 6 जुलाई मिली पंजीकरण तारीख : नीरज
अमरनाथ यात्रा के लिए यूपी से जम्मू पहुंचे नीरज अग्रवाल ने कहा कि 29 जून को यहां आए थे। पंजीकरण के लिए 6 जुलाई की तारीख मिली। बस पार्क करने का भी खर्च पड़ रहा है। पंजीकरण के लिए जम्मू में हफ्ताभर रुकने से पैसे भी खत्म हो गए हैं। अभी यात्रा बाकी है। प्राइवेट नौकरी है। छुट्टी जम्मू में ही खत्म हो गई है।
उप राज्यपाल व्यवस्था में सुधार करवाएं : जनक सिंह
कानपुर से आए जनक सिंह चौहान ने कहा कि पंजीकरण के लिए पहली बार इतना परेशान होना पड़ रहा है। उप राज्यपाल से गुहार है कि व्यवस्था में सुधार किया जाए ताकि जम्मू में आए श्रद्धालुओं को परेशान न होना पड़े।
रुकने के लिए जगह भी न मिली : रामदेवी
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यूपी से जम्मू पहुंचीं रामदेवी ने कहा कि 1 जुलाई से जम्मू में हैं। पंजीकरण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार रात को रुकने के लिए जगह न मिलने से बारिश के चलते परेशान होना पड़ा। अब पैसे भी खत्म हो गए हैं। अब समझ नहीं आ रहा कि बाबा के दरबार जाऊं या वापस घर।

पंजीकरण समस्या को लेकर एडीसी से की है बात : अरुण गुप्ता
महाजन सभा में लंगर लगा रह रहे चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि पंजीकरण को लेकर शिव भक्तों को परेशान होना पड़ रहा है। इसे लेकर एडीसी से बात भी की है। उन्होंने समस्या के सामाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed