{"_id":"64a08d914d476494c90d34e5","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1008-152321-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सात बसों में 295 साधु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सात बसों में 295 साधु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से भोले के भक्त जम्मू पहुंच रहे हैं। राम मंदिर में जुटे साधु बारी का इंतजार कर हैं। शनिवार को 7 बसों में 295 साधु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुए। कई साध्वियों ने भी यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया। उनका कहना था कि करीब हफ्ते बाद उनका पंजीकरण हो पाया है।
साध्वियों को बाबा के दर्शन का बेसब्री से इंतजार
कोलकाता से आईं साध्वी बिजाया सांतरा ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार है। वहीं, रीमा घोष का कहना था कि जिंदगी का सपना पूरा होने जा रहा है। बाबा भोले के दर्शन के बाद कोई सपना शेष नहीं रहेगा। साध्वी मेनुका बाराल कहती हैं कि बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद किसी चीज का मोह नहीं रहेगा।
दिव्यांगों को कंधे पर उठा गीता भवन ले जा रहे मोहम्मद यूनुस
गीता भवन में जाने के लिए सीढ़ियां उतरना-चढ़ना दिव्यांग साधु-साध्वियों के लिए मुश्किल था। यह देख यहां तैनात पुलिस जवान मोहम्मद यूनुस उन्हें कंधे पर उठा भवन तक छोड़ते हैं। मोहम्मद कहते हैं कि अल्लाह मुझसे पुण्य करवा रहे हैं। यह किसी यात्रा से कम नहीं है।