फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra

Jammu News: सफल अमरनाथ यात्रा के लिए सेवा प्रदाता सम्मानित

विज्ञापन
Amarnath yatra
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अमरनाथ यात्रा 2024 के सेवा प्रदाताओं को सम्मानित किया। 
यह यात्रा विविधता में एकता और भाईचारे के शाश्वत मूल्यों की देती है शिक्षा : एलजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए सेवा प्रदाताओं की सराहना की। राजभवन श्रीनगर में एलजी ने रविवार को यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीएपीएफ, श्राइन बोर्ड अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक विरासत का एक शाश्वत प्रतीक है। यह हमारी खोज का प्रतिनिधित्व करती है और भाईचारे का संदेश देती है। समाज के हर ने तीर्थयात्रियों के लिए इस यात्रा को यादगार बनाया। इस बार 52 दिन की यात्रा में 512252 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 12 वर्षों में चौथी बार इस यात्रा में पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे। समारोह में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डीजीपी नलिन प्रभात, 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव, श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मंदीप के भंडारी आदि शामिल हुए।

-------
भोले के भक्तों को 77 स्वास्थ्य सुविधाएं दीं
यात्रा मार्ग पर 77 स्वास्थ्य सुविधाएं, 509 क्लीनिकल बेड सुविधाएं और 26 ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए गए थे। चंदनबाड़ी और बालटाल दोनों यात्रा मार्गों पर 100 बेड वाले अस्पताल स्थापित किए गए थे। 1238 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहा। 32,000 से अधिक टट्टू, पिट्ठू और पालकी वालों ने यात्रियों को श्राइन स्थल तक पहुंचने में मदद की। 7000 सफाई कर्मचारी, 600 प्रशिक्षित और 25 प्रबंधन कर्मचारी चौबीस घंटे तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed