{"_id":"667cc253fdfe518bc9058817","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1006-389135-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रात तीन से सुबह छह बजे तक यातायात रूट निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रात तीन से सुबह छह बजे तक यातायात रूट निर्धारित
विज्ञापन
कश्मीर जाने वाले भारी वाहनों को सिर्फ सुबह 6 बजे से दोपहर 12 तक जाने की अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 28 जून को जम्मू से रवाना होगा। जत्था रात तीन बजे से सुबह 6 बजे के बीच निकलेगा। काफिला निकलने तक शहर में यातायात को लेकर बंदिशें रहेंगी। रात तीन बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यात्रा मार्ग पर वाहन नहीं गुजर पाएंगे। यात्रा का काफिला जाने के वक्त किसी भी वाहन को एशिया क्रासिंग और कनाल रोड से भगवती नगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भारी वाहन कुंजवानी से सतवारी चौक और सतवारी से विक्रम चौक तक नहीं आ पाएंगे। इन्हें कुंजवानी से नरवाल की तरफ मोड़ दिया जाएगा। नरवाल से वाहन कश्मीर की तरफ जाएंगे। शहर के कासिम नगर, सिद्धड़ा कट, पंजतीर्थि, बजालता और टीसीपी नगरोटा को कट आफ प्वाइंट के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां से एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के अलावा किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। भगवती नगर पुल और तवी पुल यात्रा के लिए रिजर्व है। आम लोग गुज्जर नगर पुल और सिद्धड़ा पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कश्मीर जाने वाले भारी वाहनों को नगरोटा टीसीपी से सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 तक ही जाने की अनुमति होगी। एसएसपी यातायात पुलिस फैजल कुरेशी का कहना है कि अमरनाथ यात्रा 52 दिन तक चलेगी। इसे देखते हुए यह रूट तय किए गए हैं।