{"_id":"667790615f45c000f806a39c","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1006-386433-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लंगर के लिए हीरानगर के जनक सिंह ने दान की छह मरला जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लंगर के लिए हीरानगर के जनक सिंह ने दान की छह मरला जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा वालों को दी जमीन, लंगर बनाने के लिए रसोई होगी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। शिवभक्त जहां अमरनाथ यात्रियों के स्वागत की तैयारियों में जुटें हैं वहीं हीरानगर के गांव छन्न अरोड़ियां के जनक सिंह ने लंगर की रसोई के लिए छह मरला जमीन दान की है। यह जमीन उन्होंने हर साल किशनपुर कंडी में लंगर लगाने वाले बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा वालों को दान की है।
जनक सिंह ने कहा कि बाबा बर्फानी सेवा मंडल की ओर से पांच साल से किशनपुर कंडी में अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगाया जा रहा है। बाहरी राज्य से लोग आकर यहां शिवभक्तों की सेवा करते हैं। इसी से उन्हें सेवा की प्रेरणा मिली और मंडल को रसोई के लिए जमीन दी है। इस सेवा से उन्हें मानसिक और आत्मिक शांति मिली है।
जिला कठुआ में सबसे बड़ा लंगर लगाते हैं मोगा वाले
जिला कठुआ में बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा की ओर से शिवभक्तों की सेवा में सबसे बड़ा लंगर लगाया जाता है। छह मरले जमीन रसोई के लिए मिलने से लंगर बनाने में आसानी होगी। यह जमीन नए बन रहे दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के किनारे पर है।