{"_id":"67eda70a4118431c9904b078","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1003-580590-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ थात्रा : चिकित्सा केंद्रों में 6 अप्रैल से अनिवार्य प्रमाण पत्र बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ थात्रा : चिकित्सा केंद्रों में 6 अप्रैल से अनिवार्य प्रमाण पत्र बनाने की तैयारी
विज्ञापन
14 अप्रैल से बैंकों में अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जारी हैं। आगामी 6 अप्रैल से निर्धारित चिकित्सा केंद्रों से अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण (सीएचसी) पत्र जारी करने की तैयारी की जा रही है। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर आगामी 14 अप्रैल से अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्य सचिव ने देशभर के राज्यों से 5 अप्रैल तक सीएचसी के लिए नामित डाक्टरों की सूची जारी करने को कहा है।
इस बार यात्रा दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके लिए सीएचसी के तय मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इसमें योग्य यात्रियों को ही सीएचसी जारी किए जाएंगे। पिछली यात्राओं के अनुभव को ध्यान में रखते हुए सीएचसी के लिए देशभर के स्वास्थ्य सचिवों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रियों को ठहराने के लिए जम्मू, रामबन और श्रीनगर में पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इसके लिए यात्री निवासों में क्षमता का विस्तार किया जाएगा। मजीन जम्मू में भी नए यात्री निवास का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से श्राइन क्षेत्र में 1400 से अधिक डाक्टरों की तैनाती की जा रही है।