फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra

Jammu News: पवित्र गुफा में 14 हजार भक्त नतमस्तक, जम्मू से तीर्थयात्रा का तीसरा जत्था रवाना

विज्ञापन
Amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा का दूसरा दिन : देशभर से पहुंच रहे भक्तों में उत्साह, मानसून सक्रिय होने पर गर्मी से राहतअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू । श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे शिव भक्तों में उत्साह चरम पर है। पवित्र गुफा में रविवार दूसरे दिन 14717 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दो दिन में 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

रविवार को पहलगाम और बालटाल मार्ग से दूसरा जत्था रवाना किया गया। भक्तों का मौसम भी साथ दे रहा है। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार तड़के 6619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना किया गया। इसमें बालटाल मार्ग से 2781 और पहलगाम मार्ग से 3838 श्रद्धालु यात्रा करेंगे। 309 छोटे-बड़े वाहनों में बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए 2106 पुरुष, 508 महिलाएं, 11 बच्चे, 115 साधु और 41 साध्वियां जत्थे में गईं। इसी तरह पहलगाम के रास्ते जाने वालों में 3037 पुरुष, 633 महिलाएं, सात बच्चे, 126 साधु और 35 साध्वियां जत्थे में शामिल रहीं।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों और लंगर कमेटियों ने स्वागत किया। यात्रा के शुरू होने के साथ जम्मू-कश्मीर में मानसून भी सक्रिय हो गया है। इससे गर्मी से परेशान यात्रियों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश के कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जुलाई की शुरुआत के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। वहीं जम्मू में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन पाने को रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में देर रात से ही श्रद्धालु सड़कों पर कतारबद्ध दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed