कश्मीर के खराब हालातों का अमरनाथ यात्रा पर असर, हुए सिर्फ 1.30 लाख पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 29 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए दो माह में करीब 1.30 लाख यात्रियों ने ही एडवांस पंजीकरण करवाया है। गत अप्रैल के पहले हफ्ते में यह आंकड़ा एक लाख के पार हो गया था।
मगर उसके बाद पंजीकरण की गति धीमी पड़ी है। इसके लिए कश्मीर के खराब हालात भी कारण माना जा रहा है। हालांकि अभी यात्रा के लिए डेढ़ माह से अधिक समय बचा है ।देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 433 शाखाओं में पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक के लिए पंजीकरण जारी है।
यात्रा शुरू होने के साथ आन स्पाट पंजीकरण की भी व्यवस्था रहेगी। यात्रा के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। गत पहली मार्च से शुरू हुए पंजीकरण के शुरू में तेजी आई थी। लेकिन अप्रैल के मध्य जाकर पंजीकरण में थोड़ी कमी आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अगले हफ्ते सचिवालय खुलने के साथ अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की जाएंगी।
28 जून से शुरू होगी यात्रा
मई के मध्य पारंपरिक बालटाल और पहलगाम यात्रा ट्रैक का सर्वे करवाने की तैयारी है। इसमें ट्रैक पर बर्फबारी और दूसरे बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद बालटाल में पीडब्ल्यूडी और पहलगाम में पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी ट्रैक को क्लीयर करने के साथ अन्य जरूरी प्रबंधों के लिए काम करती है।
इस सीजन पर्याप्त बारिश और बर्फबारी से यात्रा ट्रैक पर कई जगह कई फीट बर्फ जमी हुई है। यात्रा से पूर्व दोनों पारंपरिक ट्रैक को क्लीयर करने पर काम किया जाता है। इसमें सेना अपने स्तर पर अलग से हवाई सर्वे करवाती है।
यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत दी जाएगी। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 7 अगस्त 2017 तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर कमेटियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।