{"_id":"64e26f68e2030729ee059286","slug":"amarnath-yatra-cancle-23-august-jammu-news-c-10-jam1006-185291-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा 23 से स्थगित, ट्रैक की मरम्मत की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा 23 से स्थगित, ट्रैक की मरम्मत की जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-31 को लिद्दर नदी में छड़ी मुबारक के विसर्जन के साथ विर्सजन के साथ होगा समापन
-अब तक 4.41 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीर्थयात्रियों के प्रवाह में कमी और ट्रैक की मरम्मत के चलते अमरनाथ यात्रा को 23 अगस्त से अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। पिछले कुछ दिनों से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है। अब पवित्र गुफा में प्रतिदिन एक हजार से कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 31 अगस्त को लिद्दर नदी में छड़ी मुबारक के विर्सजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
एक जुलाई से अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के पारंपरिक बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी। इस बार रिकार्ड 62 दिन की अमरनाथ यात्रा हो रही है। अब तक 4.41 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। लेकिन बाबा के अंतर्धान होने के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पवित्र गुफा की ओर जाने वाले दोनों ट्रैक पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही कम हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा संवेदनशील हिस्सों पर यात्रा ट्रैक की तत्काल मरम्मत और रखरखाव के कारण यात्रा को 23 अगस्त से निलंबित किया जा रहा है।
362 यात्रियों का जत्था दर्शन के लिए कश्मीर रवाना
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार को 362 तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। ये यात्री बालटाल से यात्रा करेंगे। वहीं, 21 अगस्त को नागपंचमी पर पारंपरिक छड़ी पूजन दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में शाम पांच बजे किया जाएगा। 26 अगस्त को छड़ी पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी। इसमें पहलगाम रूट के विभिन्न पड़ावों से होते हुए 30 अगस्त को छड़ी मुबारक पवित्र गुफा में दर्शन करेगी।