फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra cancelled in this year due to coronavirus Shri Amarnathji Shrine Board decided

इस बार नहीं कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, कोरोना के चलते रद्द हुई अमरनाथ यात्रा

Tue, 21 Jul 2020 07:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra cancelled in this year due to coronavirus Shri Amarnathji Shrine Board decided
बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ा झटका लगा है। इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रद्द करने का एलान किया है। कोरोना वायरस के चलते यात्रा को रद्द करने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर सरकार के राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया कि इस वर्ष की श्री अमरनाथजी यात्रा को आयोजित करना और संचालन करना उचित नहीं है। आदेश में यात्रा को रद्द करने की घोषणा करने पर खेद भी व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कोरोना के कारण यात्रा का संचालन करना संभव नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा था। कई बार रूट में भी बदलाव करने की योजना बनाई गई थी। यात्रियों को हेलीकॉप्टर से बाबा के दर्शन कराने पर विचार किया गया था।

सावन पूर्णिमा यानी तीन अगस्त तक पवित्र गुफा में सुबह-शाम की आरती चलती रहेगी। इसके साथ ही छड़ी मुबारक समेत सभी परंपराओं का निर्वहन होगा। कोरोना संकट को देखते हुए 21 जुलाई से हेलिकाप्टर से बालटाल ट्रैक से यात्रा शुरू कराने पर विचार चल रहा था। इस बीच लगातार प्रदेश सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए था। बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महीने पवित्र गुफा में सुबह और शाम की आरती का शुभारंभ किया गया। इसका दूरदर्शन से सीधा प्रसारण किया जा रहा है। 


यात्रा मार्ग पर कठुआ से लेकर घाटी तक लगभग सभी जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार ने बढ़ते खतरे को देखते हुए यात्रा रद्द करने का फैसला किया। हालांकि, लखनपुर में प्रवेश द्वार पर यात्रियों के स्वागत के लिए तोरण द्वार बना दिए गए थे। शहर में जगह-जगह यात्रियों के स्वागत से संबंधित होर्डिंग्स भी लगा दिए गए थे। जम्मू में भगवती नगर स्थित बेस कैंप में भी तैयारियां शुरू कर दी गई थी।

आने वाले यात्रियों के लिए दो हॉल में लगभग 200 बेड तैयार कर दिए गए थे। सुरक्षा जांच तथा सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया था। इससे पहले पिछले साल अनुच्छेद 370 हटाने की प्रक्रिया के दौरान बीच में ही यात्रा स्थगित कर दिया गया था। बता दें यात्रा मार्ग पर आतंकी हमले के बाद भी कभी यात्रा रोकी नहीं गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed