फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra again suspended due to kashmir violation

अमरनाथ यात्रा: बालटाल में भारी भीड़ के चलते जम्मू में यात्रा रोकी गई

Thu, 14 Jul 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 14 Jul 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra again suspended due to kashmir violation
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

अमरनाथ यात्रा को गुरुवार को एक बार फिर से रोक दिया गया है। बालटाल में अचानक भारी भीड़ पहुंचने के कारण जम्मू से रवाना के लिए जाने जत्थों को जम्मू में ही रोक दिया गया है। हिंसा के बाद शुरु हुए यात्रा में पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को रवाना किया गया था। जिसके बाद बालटाल में अचानक भक्तों की संख्या बढ़ने ले प्रशासन की हालात खराब हो गई। 

विज्ञापन


अव्यवस्था फैलने डर से जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर पवन कोटवाल ने अमरनाथ जाने वाले जत्थों को फिलहाल जम्मू में रोके जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि जम्मू में अमरनाथ यात्रियों की संख्या लगतार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए अमरनाथ यात्रा के जत्थे को बुधवार देर शाम रामबन में रोक लिया गया था। पुलिस के अनुसार कश्मीर में हालात खराब होने का हवाला देते हुए उच्चाधिकारियों ने यात्रा को रोकने का आदेश दिया है। यात्रियों को डाक बंगले, मंदिरों तथा अन्य स्थानों पर ठहराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बुधवार की देर शाम अनंतनाग जिले के हरनाग में फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद उत्पन्न तनाव के मद्देनजर यात्रा रोकी गई है। हरनाग पहलगाम हाईवे पर है। डीसी जम्मू सिमरनदीप सिंह ने यात्रा रोके  जाने की पुष्टि की है। 

अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए बुधवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 3240 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 93 छोटे बड़े वाहनों में 2439 पुरुष, 700 महिलाएं और 101 साधु शामिल रहे। इस बार का यह दूसरा सबसे बड़ा जत्था है। 

3240 यात्रियों का दूसरा सबसे बड़ा जत्था जम्मू से गया

amarnath yatra again suspended due to kashmir violation

कश्मीर में हिंसा के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। तत्काल पंजीकरण केंद्रों में यात्रियों की भीड़ में इजाफा हुआ है। अमरनाथ यात्रा के 12वें दिन बुधवार को 7485 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा का आंकड़ा 145204 तक पहुंच गया है। 

घाटी में माहौल के तनावपूर्ण होने के कारण बुधवार दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आधार शिविर भगवती नगर से क्रमवार जत्थों को रवाना किया गया, ताकि रास्ते में जाम की स्थिति पैदा न हो। इस बीच शालामार स्थित महाजन हाल केंद्र पर पहलगाम रूट के लिए 1148 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। 


रेलवे स्टेशन जम्मू के पास संगम बैंक्वेट हाल केंद्र पर 2424 यात्रियों को तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन जारी किए गए। स्टेशन के ही पास वैष्णवी धाम और सरस्वती धाम में भी सैकड़ों यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। हालांकि, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों में रोष है। 

केंद्र के बाहर सीधी धूप या बारिश से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यात्रियों को सड़क किनारे कतारों में खड़े रहकर ही पंजीकरण के लिए आगे बढ़ना पड़ रहा है। पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में साधुओं का तत्काल पंजीकरण करके उन्हें जत्थे के साथ भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed