फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, advance booking

Jammu News: एडवांस बुकिंग के लिए पूछ रहे शिवभक्त, होटलों में 30 प्रतिशत तक छूट

विज्ञापन
amarnath yatra, advance booking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस साल रिकॉर्ड भक्तों के आने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े होटल व्यवसाय, टूर एंड ट्रैवल और व्यापारियों में खासा उत्साह है। चार साल बाद कोविड के साय के बिना इस बार 62 दिन की यात्रा होगी। अग्रिम पंजीकरण के लिए यात्रियों द्वारा होटल और टूर एंड ट्रैवल वालों से एडवांस बुकिंग के लिए पूछा जा रहा है।
ऑल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि सालभर से यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि श्रीनगर में जी-20 की सफलता के बाद यात्रा हो रही है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सरकार द्वारा बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। दूसरे राज्यों से सड़क संपर्क का विस्तार कर सफर को कम किया जा रहा है। शहर में करीब साढ़े तीन सौ होटल हैं, जिनमें एडवांस बुकिंग के लिए कॉल्स आ रही हैं। भक्तों को किराये में 30 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी की मदद से पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से विराजमान शिवलिंग के विशाल आकार को लंबे समय तक बनाए रखने पर काम करना चाहिए। ग्लासस्लेब से तापमान को अनुकूल बनाकर शिवलिंग के आकार को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। सरकार यात्री निवास का निर्माण कर रही है, लेकिन स्थानीय होटल व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए भी उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन सेवा की नहीं बढ़ाई गईं दरें
टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष गुप्ता का कहना है - देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थ यात्री एडवांस बुकिंग के लिए फोन कर रहे हैं। यात्रा के दौरान रोजाना करीब 200 छोटे-बड़े वाहन जम्मू से कश्मीर के लिए जाते हैं। हालांकि अभी दरों को बढ़ाया नहीं गया। उम्मीद है कि पुरानी दरों पर ही यात्रियों को लाभ दिया जाएगा।

रघुनाथ बाजार के पास पंजीकरण केंद्र बनाने की मांग
रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता के अनुसार मंडलायुक्त और उपायुक्त को ज्ञापन देकर मांग की है कि बाजार के आसपास या बस स्टैंड की पार्किंग में यात्री पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि यात्री खरीदारी कर सकें। गर्मियों की छुट्टियों के कारण अधिकांश बाजार जून के मध्य कुछ दिन के लिए बंद हो रहे हैं, लेकिन रघुनाथ बाजार खुला रहेगा। इसका उद्देश्य माता वैष्णो देवी सहित अन्य तीर्थ यात्रियों या पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed