{"_id":"67cf839d20f6351cc18159628829f0bc","slug":"amarnath-yatra-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा को समय पर शुरू करने के लिए बालटाल और पहलगाम ट्रैक को साफ करने के लिए कई जगह डबल शिफ्ट में काम शुरू किया गया है। यात्रा की तैयारियों को मुकम्मल बनाने के लिए दोनों रास्तों पर दो दर्जन कैंप निदेशक और अतिरिक्त कैंप निदेशकों की तैनाती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर आरके गुप्ता के अनुसार यात्रा के सभी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शेषनाग के रास्ते से बर्फ हटाने के लिए पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसके लिए पीडीए को अतिरिक्त श्रमिकों का प्रबंध करके डबल शिफ्ट में काम करने पर जोर दिया है। इसी साल मई के मध्य में खराब मौसम के चलते यात्रा की तैयारियां नहीं हो पाई थीं। बोर्ड ने चंदनबाड़ी, शेषनाग, पंजतरणी, संगम और पवित्र गुफा पर कैंप निदेशकों की नियुक्ति करना शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान श्राइन बोर्ड के कंट्रोल रूम राउंड द क्लाक काम करके यात्रियों की समस्याओं के समाधान का शीघ्र निवारण करेंगे।
विज्ञापन
बालटाल से पवित्र गुफा तक ट्रैक को पूरी तरह से क्लीयर करने का काम जोरों पर किया जा रहा है। पंजतरणी कैंप क्षेत्र में चारों ओर जमी बर्फ को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बर्फबारी से कई जगह ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है। रेल पथरी से बरारी मार्ग और संगम टाप से पवित्र गुफा तक के ट्रैक को दुरुस्त बनाने के लिए डबल शिफ्ट में काम किया जा रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की इंजीनियरिंग विंग को बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हुए ढांचे को दुरुस्त बनाने का जिम्मा दिया गया है।