{"_id":"6a934798114af74beb01d8e5","slug":"punjab-wrestler-major-singh-won-the-wrestling-match-by-defeating-alamgir-samba-news-c-312-1-sjam1007-104043-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आलमगिर को पछाड़ पंजाब के पहलवान मेजर सिंह ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आलमगिर को पछाड़ पंजाब के पहलवान मेजर सिंह ने जीती कुश्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कूल में कुलदेव शेर सिंह सलारिया की याद में वार्षिक दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव कूल में दाता कुलदेव शेर सिंह सलारिया की याद में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जम्मू कश्मीर के साथ ही अन्य राज्यों से भी नामी पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाए।
दंगल का पहला मुकाबला पंजाब के ढेरा बाबा नानक के पहलवान मेजर सिंह व मनी आलमगिर पहलवान के बीच हुआ जिसमें मेजर सिंह ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला जिनदर वेरा को हरा रियासी के सुरजीत पहलवान ने जीता।
दंगल में पहुचे संत गंगाधर जी महराज, जोगेंद्र शास्त्री, बाबा परमजीत बिट्टू ने दंगल कमेटी के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के दंगलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सीख मिलती है।
विज्ञापन
पंचायत के पूर्व सरपंच सुभाष सैनी, पूर्व सरपंच कंवलजीत सिंह सैनी सहित दंगल कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में दंगल की शुरुआत कराई व जीत प्राप्त करने वाले पहलवानों को इनाम राशि एवं माली देकर सम्मानित किया। पूर्व सरपंच सुभाष सैनी पूर्व सरपंच कवलजीत सिंह सैनी ने कहा की कुलदेव के नाम पर हर वर्ष दंगल का आयोजन करवाया जाता है। हजारों की संख्या में आरएस पुरा, बिशनाह, अरनिया के लोग पहुंचते हैं।