फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Piles of garbage in Samba town have increased the woes of the residents.

Jammu News: सांबा नगर में लगे कूड़ा-कचरा के ढेरों से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
Piles of garbage in Samba town have increased the woes of the residents.
बाजारों में कूड़ा जलाने को मजबूर दुकानदार, धुएं और दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद सांबा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को लगातार 12 वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण कस्बे के मुख्य चौक-चौराहों, गलियों और नालियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है और स्थानीय नागरिकों में नगर परिषद तथा जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय निवासी विनोद कुमार,कृष्ण लाल, साहिल कुमार, सुरेंदर कुमार का कहना है कि यदि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था कर शहर की नियमित सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उनका आरोप है कि नगर परिषद और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


उन के अनुसार कि बारिश के कारण सड़कों और नालियों में जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि पहले से ही जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में गंदगी की यह स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामने जमा कचरे को जलाने के लिए मजबूर हो गए हैं। कचरा जलने से बाजारों में धुएं के गुबार छा रहे हैं और सुबह के समय पूरा बाजार धुएं से भर जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान कर हड़ताल समाप्त करवाई जाए तथा शहर में तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लोगों को गंदगी, दुर्गंध और संभावित बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed