{"_id":"6a93481f229ae58c81036be9","slug":"cultural-program-jammu-news-c-10-jmu1059-999759-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तवी वंडरलैंड में सजी सुरों की \nमहफिल, लोकनृत्यों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तवी वंडरलैंड में सजी सुरों की महफिल, लोकनृत्यों ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भगवती नगर स्थित तवी वंडर लैंड पार्क में शनिवार शाम संगीत, कला और संस्कृति के रंग देखने को मिले। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) की ओर से यूफोरिया-एन ईवनिंग टू सेलिब्रेट कल्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जम्मू के डीआईजी श्रीधर पाटिल व विशिष्ट अतिथि के तौर पर जम्मू नगर निगम आयुक्त एवं जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ डॉ. देवांश यादव मौजूद रहे। इस दौरान डोगरी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। डोगरी और कश्मीरी पारंपरिक लोकनृत्यों के साथ पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।
इस मौके पर डीआईजी श्रीधर पाटिल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को सुरक्षित और खुशनुमा माहौल में एक साथ आने का अवसर देते हैं। इससे परिवारों और युवाओं की सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भागीदारी भी बढ़ती है।
विज्ञापन
जेएससीएल के सीईओ डॉ. देवांश यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य लोगों को बेहतर मनोरंजन उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच देना और जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि तवी वंडरलैंड पार्क को केवल मनोरंजन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए जीवंत सार्वजनिक स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।