{"_id":"64a24e4f36d2a11b27021833","slug":"amarnath-yatra-2023-tremendous-enthusiasm-among-devotees-of-bhole-18326-visited-holy-cave-in-two-days-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2023: भोले के भक्तों में जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2023: भोले के भक्तों में जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Mon, 03 Jul 2023 09:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:58 AM IST
सार
बाबा बर्फानी की तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। दो दिन में 18326 भक्तों ने शीश नवाया है।
विज्ञापन
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवाना होते श्रद्धालु
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों में जबरस्त उत्साह है। दूसरे दिन 10,467 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। दो दिन में 18326 भक्तों ने शीश नवाया है। रविवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 4903 तीर्थयात्री विभिन्न वाहनों से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। 30 जून को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 12,807 तीर्थयात्री पवित्र गुफा की तरफ बढ़ चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर के पंजीकरण अफसरों ने बताया, रविवार को बालटाल के लिए 2,346 तीर्थयात्री 131 वाहनों के काफिले के रूप में रवाना हुए।
विज्ञापन
बोडपाथर के पास गिरने से चोटिल महिला को किया रेस्क्यू
दिल्ली की रहने वाली एक अमरनाथ यात्री 10 हजार फीट की ऊंचाई वाले गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग पर बोडपाथर के पास गिरने से चोटिल हो गई। आपातकालीन सूचना पर असम राइफल्स के चिकित्सा दल ने महिला को प्राथमिक सहायता दी। भारतीय सेना की चिकित्सा टीम ने उसे कंगन ट्रॉमा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत स्थित है। उसे आगे के इलाज के लिए स्किम्स (सौरा) रेफर किया गया है।
विज्ञापन
लखनपुर में फिर आठ पंजीकरण मिले फर्जी
स्थानीय जांच केंद्र में रविवार को आठ यात्रियों के पंजीकरण फिर फर्जी पाए गए। शनिवार को भी यहां 91 मामले फर्जी मिले थे। सभी ने दिल्ली के शहादरा क्षेत्र के अलग-अलग एजेंट से पंजीकरण करवाया था। वहीं फर्जी पंजीकरण मामले में जम्मू की त्रिकुटानगर पुलिस दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। आरोपियों से पूछताछ चल रही ताकि यात्रियों से होने वाली इस ठीग को रोका जा सके। यात्रा के नोडल अफसर रंजीत सिंह ने बताया कि जिन यात्रियों के साथ पंजीकरण के नाम पर ठगी हुई है उनको पुनः पंजीकरण के लिए जम्मू रवाना कर दिया गया है।