{"_id":"64a71a1476d43e3c85035583","slug":"amarnath-yatra-2023-three-horses-died-due-to-electrocution-in-baltal-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2023: बालटाल में करंट लगने से तीन घोड़ों की मौत, दिल का दौरा पड़ने से यात्री की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2023: बालटाल में करंट लगने से तीन घोड़ों की मौत, दिल का दौरा पड़ने से यात्री की जान गई
Fri, 07 Jul 2023 01:17 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:17 AM IST
सार
अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को बालटाल से गुफा तक पहुंचाने के लिए लगे घोड़ों को करंट लग गया। इनमें से कुछ की मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू में बालटाल मार्ग पर खच्चर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान वीरवार को बालटाल आधार शिविर में दोमेल के पास करंट लगने से तीन घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ अन्य झुलस गए हैं। स्थानीय घोड़े वाले ने बताया कि वह बांदीपोरा के रहने वाले हैं और रोजगार के लिए आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने घोड़े साइड पर खड़े किए थे अभी यात्री उतरे ही थे कि अचानक से बिजली का करंट लगने से घोड़े मौके पर ही मर गए। कम से कम 7-8 घोड़े हैं जिनके मुंह से खून आ रहा है। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर और तीन जगह ऐसी हैं जहां पर बिजली विभाग ने गलत तरीके से तार बिछाए हैं।
विज्ञापन
घोड़ों को नाल लगे होने के कारण उन्हें करंट लगता है और वह छलांग मारते हैं। घोड़ा चालकों ने नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उधर, पुरलिया पश्चिम बंगाल के एक यात्री तपन महि (45) पुत्र पूरा चंद्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन