{"_id":"64a796dcbc6c12691402efb5","slug":"amarnath-yatra-2023-suspend-till-next-order-due-to-bad-weather-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अबतक 84 हजार भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अबतक 84 हजार भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Fri, 07 Jul 2023 02:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:28 PM IST
सार
बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। वहीं, जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से शुक्रवार को आठवां जत्था रवाना हुआ। हालांकि खराब मौसम के चलते यात्रियों को फिलहाल रामबन के चंद्रकोट में रोका गया है।
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है। वहीं, बम-बम भोले के जयघोष से लखनपुर से लेकर कश्मीर तक माहौल शिवमय बना हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए देश दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच वीरवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84,768 श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, 'यात्रा सुबह अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और 4,000 तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पंजीकरण मामले में तीन आरोपी धरे
अधिकारी ने बताया कि तीन सौ से अधिक तीर्थयात्रियों फर्जी पंजीकरण पाया गया है। इसके बाद जम्मू में ऑन-द-स्पॉट काउंटरों पर नए पंजीकरण के बाद उन्हें यात्रा करने की इजाजत दी गई है। वहीं, पुलिस ने फर्जी पंजीकरण मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- J&K Weather: कुलगाम में बादल फटा, एक की मौत, पुंछ-राजोरी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Trending Videos
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : बासित जरगर
आधार शिविर भगवती नगर से आठवां जत्था रवाना
शुक्रवार को जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से 7,010 तीर्थयात्रियों का 8वां जत्था 247 वाहनों में सवार होकर घाटी की ओर रवाना हुआ। हालांकि खराब मौसम के चलते यात्रियों को फिलहाल रामबन के चंद्रकोट में रोक दिया गया है। यहां से श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता आदि की व्यवस्था भी की गई है। मौसम के अनुकूल होने के बाद यात्रियों को आगे कश्मीर घाटी की तरफ रवाना किया जाएगा।
मौसम ठीक होते ही एक बार फिर यात्रा को शुरू किया जाएगा। यात्रा शुरू होने पर अगले दो से तीन दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार जा सकता है। श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तत्काल पंजीकरण पाने के लिए वे जम्मू रेलवे स्टेशन, सरस्वती धाम में तड़के ही टोकन लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
यात्री बड़ी संख्या में सड़कों पर ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं। यही हाल स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तत्काल पंजीकरण के लिए देखने को मिल रहा है। यात्रा से स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ी है। खासतौर पर श्री रघुनाथ मंदिर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर भी श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं।
ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2023: जम्मू में तत्काल पंजीकरण लगातार जारी, सरस्वती धाम से 2600 तीर्थयात्रियों को टोकन जारी