फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Immediate registration continues in Jammu, tokens issued 2600 pilgrims Saraswati Dham

Amarnath Yatra 2023: जम्मू में तत्काल पंजीकरण लगातार जारी, सरस्वती धाम से 2600 तीर्थयात्रियों को टोकन जारी

Thu, 06 Jul 2023 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 01:57 AM IST
सार

बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से पांचवा जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार को 18354 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिमशिवलिंग के दर्शन किए।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Immediate registration continues in Jammu, tokens issued 2600 pilgrims Saraswati Dham
जम्मू में पंजीकरण करवाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा बर्फानी के भक्त जम्मू में टोकन और तत्काल पंजीकरण करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को आधार शिविर सरस्वती धाम में 2600 श्रद्धालुओं को टोकन जारी किए गए। इनमें पहलगाम मार्ग से जाने वाले 1000 और बालटाल से 1600 भक्त यात्रा पर रवाना होंगे। गीता भवन में बुधवार को 42 साधुओं ने तत्काल पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन


इनमें पहलगाम के मार्ग से 32 साधु और एक साध्वी जाएंगी। बालटाल मार्ग से नौ साधु जाएंगे। राम मंदिर में 73 साधुओं ने तत्काल पंजीकरण करवाया है। सभी पहलगाम मार्ग से जाएंगे। पंचायत भवन में 562 भक्तजनों ने तत्काल पंजीकरण करवाया है। इनमें से 251 श्रद्धालु पहलगाम और 311 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन


वैष्णवी धाम में 619 भक्तों का तत्काल पंजीकरण हुआ है। इनमें बालटाल से 283 (छह नेपाली) और पहलगाम रूट से 336 यात्री पवित्र गुफा की ओर रवाना होंगे। उधर, महाजन सभा हॉल में 569 अमरनाथ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण हुआ है। इनमें 291 बालटाल तो 278 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू यंग ब्लड संस्था ने राम मंदिर में लगाया लंगर

पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में न्यू यंग ब्लड संस्था ने बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर सेवा शुरू की। बुधवार को फल मिठाई और कंबल बांटे गए। संस्था के चेयरमैन अशोक वर्मा ने बताया कि उनकी टीम हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए आगे आती है।


इस साल भी भक्तों की मदद करने के लिए तत्पर हैं। उनके अनुसार संस्था रक्तदान, मेडिकल और नेत्रदान शिविर भी लगाती है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रियों को खाने-पीने के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। यात्रा चलने तक इस सेवा में जुटे रहेंगे। 

बालटाल और पहलगाम से चौथा पांचवा हुआ रवाना

बुधवार को बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से पांचवा जत्था पवित्रर गुफा की ओर रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार को 18354 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिमशिवलिंग के दर्शन किए। इसके साथ ही पवित्र गुफा में दर्शन करने वालों की संख्या 73 हज़ार के पार पहुंच गई।

 

एक श्रद्धालु की यात्रा के दौरान मौत भी हुई है। दर्शन करने वाले 18354 श्रद्धालुओं में 12483 पुरुष, 5146 महिलाएं, 266 साधु, 2 साध्वी और 457 बच्चे शामिल हैं। कुल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 73068 पहुंच गई है। यात्रा के दौरान एक रोशन लाल सुथर (37) पुत्र बालू लाल नामी शख्स की मौत हो गई जोकि पंसल राजस्थान का रहने वाला था। बता दें कि इसे पहले एक यात्री की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed