फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Seven companies of CRPF deployed at Bhagwati Nagar base camp in Jammu

Amarnath Yatra 2023: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में सीआरपीएफ की सात कंपनियां तैनात, संवेदनशील जगहों पर नजर

Mon, 19 Jun 2023 01:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 01:56 AM IST
सार

सेना की डेल्टा फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अजय कुमार ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए सभी प्रकार की पुख्ता तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Seven companies of CRPF deployed at Bhagwati Nagar base camp in Jammu
जम्मू में अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे साधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की सिक्योरटी विंग ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर की कमान संभाल ली है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीआरपीएफ की सात कंपनियों को बेस कैंप और उसके आसपास के साथ-साथ जम्मू के अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग के साथ ही जवान गांवों में भी तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन


इन 7 कंपनियों में शामिल 700 सुरक्षाकर्मी शिविर और इसके आसपास गश्त से लेकर अन्य सुरक्षा बंदोबस्त में लगाई गई हैं। इसके साथ ही अब शिविर के भीतर बिना पूछताछ और पहचान पत्र दिखाए बिना अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


कोई भी बिना जांच के अंदर नहीं जाएगा। उधर, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को उधमपुर में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की एक संयुक्त बैठक हुई। सेना की डेल्टा फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल अजय कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वरिष्ठ पुलिस और खुफिया अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद एक ट्वीट में व्हाइट नाइट कोर ने कहा, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन एक सफल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। 62 दिन लंबी तीर्थ यात्रा 1 जुलाई को दो ट्रैक से शुरू होगी। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 30 जून को जम्मू से यात्रा के लिए रवाना होगा। 

आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

संभागीय आयुक्त जम्मू, रमेश कुमार ने जम्मू में तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य आधार शिविर, भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था का जायजा लिया। कुमार ने परिवहन, तीर्थयात्रियों के लिए आवास, लंगर, संचार केंद्रों, चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सा टीमों की तैनाती, स्वच्छता, अस्थायी शौचालयों की स्थापना और मोबाइल शौचालय वैन की स्थापना, बिजली की निर्बाध आपूर्ति की विस्तृत व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती और अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने जम्मू नगर निगम (जेएमसी) को शहर का सौंदर्यीकरण शुरू करने का भी निर्देश दिया, जबकि पर्यटन विभाग को प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स और बैनर लगाने के लिए कहा।

हाईवे पर प्रशिक्षित दस्ता तैनात

सूत्रों का कहना है कि लखनपुर से लेकर कश्मीर तक नेशनल हाईवे पर करीब 70 जगहों पर सीआरपीएफ का विशेष प्रशिक्षित दस्ता तैनात किया गया है। यह दस्ता वाहनों की आवाजाही के दौरान जांच करेगा। इनके साथ संबंधित थानों की पुलिस भी तैनात रहेगी। साथ ही सीआईएसएफ के जवान भी कुछ जगहों पर तैनात किए जाएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर पुलिस का आतंकरोधी दल भी हाईवे पर कई जगहाें पर विशेष रूप से जांच करेगा।

राम मंदिर में बढ़ने लगी साधु-संतों की संख्या

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले साधु-संतों का जम्मू में पहुंचने का सिलसिला जारी है। एक सप्ताह में 65 साधु-संत आ चुके हैं। आगामी सप्ताह में संख्या 100 से 150 तक पहुंचने की उम्मीद है। पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में साधु-संतों के विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है। सुबह-शाम मंदिर भोले के भजनों से गूंज रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधु-संत बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उत्साहित हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed