फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2023: श्री अमरनाथ यात्रा का सुरक्षा कवच तैयार, अंतिम दौर में तैयारियां

Wed, 15 Mar 2023 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

लखनपुर से लेकर जम्मू तक जहां भी अमरनाथ यात्रियों के वाहन रुकेंगे वहां विशेष निगरानी होगी। यात्रियों को यह भी सलाह दी जाएगी कि वह अपने वाहन को खड़ा करने और वापस ले जाने के वक्त जरूर जांच लें।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Security cover ready for Shri Amarnath Yatrapreparations in final stage
Amarnath Yatra (File) - फोटो : सोशल मीडिया

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस की ओर से सीमांत इलाकों को हाईवे से जोड़ने वाले उन स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां पर सुरक्षा की अधिक आवश्यकता है। खासकर जहां यात्रियों के रुकने की आवश्यकता है, वहां पर अतिरिक्त नाके स्थापित करने और बुलेटप्रूफ मोर्चें बनाने पर काम चल रहा है।



सीमांत इलाकों में उन चौक-चौराहों और रास्तों की भी पहचान की जा रही है, जहां से आतंकियों की घुसपैठ होने के बाद शहर में घुसने का प्रयास हो सकता है। सूत्रों के अनुसार जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में पुलिस अपने स्तर पर हाईवे पर अतिरिक्त नाके स्थापित कर रही है। यह नाके वहां पर होंगे, जो सीमांत इलाकों को जोड़ेंगे। इन नाकों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमों की तैनाती होंगी।

Amarnath Yatra 2023: Security cover ready for Shri Amarnath Yatrapreparations in final stage
Amarnath Yatra (File) - फोटो : बासित जरगर

स्टिकी आईईडी को लेकर सतर्क

लखनपुर से लेकर जम्मू तक जहां भी अमरनाथ यात्रियों के वाहन रुकेंगे वहां विशेष निगरानी होगी। यात्रियों को यह भी सलाह दी जाएगी कि वह अपने वाहन को खड़ा करने और वापस ले जाने के वक्त जरूर जांच लें। हालांकि सुरक्षाबल भी इन जगहों पर पैनी नजर रखेंगे। क्योंकि पिछले कुछ सालों से जम्मू और इसके आसपास इलाकों में स्टिकी बम से संबंधित गतिविधियां बढ़ी हैं।

Amarnath Yatra 2023: Security cover ready for Shri Amarnath Yatrapreparations in final stage
Amarnath Yatra (File) - फोटो : बासित जरगर

तैयारियों का बनाया गया है मसौदा

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षाबलों की बैठक हो चुकी है। इसमें तैयारियों का मसौदा बनाया गया है। इसके आधार पर तीनों जिलों की पुलिस को कुछ जरूरी आदेश दिए गए हैं। इस पर काम चल रहा है। यात्रा की सुरक्षा में हर पुख्ता बंदोबस्त होगा। अतिरिक्त नाकों को स्थापित करने और सीमांत इलाकों के हाइवे को जोड़ने वाले लिंक रोड पर भी नजर है। कुछ ही दिनों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। - शक्ति पाठक, डीआईजी, जम्मू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Security cover ready for Shri Amarnath Yatrapreparations in final stage
Amarnath Yatra (File) - फोटो : बासित जरगर

अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए 83 डॉक्टर नामित

इस बार अमरनाथ यात्रियों को जम्मू संभाग के दस जिलों के लगभग चिकित्सा केंद्रों पर अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) की सुविधा मिलेगी। इससे पहले अधिकतर जिला और उपजिला अस्पतालों तक ही यह सुविधा मिलती थी। लेकिन कई चिकित्सा केंद्रों के दूर होने से यात्रियों को सीएचसी के लिए मीलों सफर तय करके दूसरी जगह जाना पड़ता था। अब कई सीएचसी, पीएचसी, ट्रामा, इमरजेंसी अस्पतालों में भी यह सुविधा दी जाएगी। पहली बार 83 डाक्टरों को सीएचसी के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Security cover ready for Shri Amarnath Yatrapreparations in final stage
अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा के अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए सीएचसी अनिवार्य होता है। इसके आधार पर ही यात्री का पंजीकरण किया जाता है। सामान्य तौर पर 15 मार्च से बनने सीएचसी मान्य माने जाते हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने नामित डाक्टरों और सीएचसी के लिए चिकित्सा केंद्रों का दायरा बढ़ा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed