फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra 2023: Road will reach Amarnath cave

Amarnath yatra 2023: अमरनाथ गुफा तक पहुंचेगी सड़क, चारधाम यात्रा रूट की तर्ज पर तैयार होगी रोड

Thu, 16 Feb 2023 08:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 08:49 PM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली है। पूरी उम्मीद है कि इसी साल परियोजना को मंजूरी भी मिल जाएगी। यह सड़क चारधाम यात्रा रूट की तर्ज पर बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
Amarnath yatra 2023: Road will reach Amarnath cave
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री अमरनाथ गुफा को चारधाम यात्रा रूट की तर्ज पर सड़क संपर्क से जोड़ने की योजना है। इस परियोजना को इसी साल मंजूरी मिल सकती है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) ने इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विज्ञापन

इसी साल परियोजना को मंजूरी भी मिल जाएगी

पूरी उम्मीद है कि इसी साल परियोजना को मंजूरी भी मिल जाएगी। यह सड़क चारधाम यात्रा रूट की तर्ज पर बनाई जा सकती है। जगती स्थित कश्मीरी विस्थापित शिविर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेले में पहुंचे एलजी ने कहा, बीते वर्ष दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ था।

विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार हो चुकी है

अमरनाथ गुफा तक आवाजाही को बेहतर करने के लिए प्रस्तावित सड़क के रूट का उन्होंने खुद दौरा किया है। यह रूट पहलगाम वाया पंजतरणी और संगम टॉप से बालटाल तक प्रस्तावित है। प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही केंद्र से मंजूरी मिलने के लिए आश्वस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार से पांच वर्ष में पूरी होगी परियोजना

एलजी ने कहा, अमरनाथ गुफा को सड़क से जोड़ने की परियोजना चार से पांच वर्ष में पूरी हो जाएगी। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-501 के खन्नाबल-बालटाल सेक्शन में शेषनाग टनल का काम एनएचआईडीसीएल को सौंप दिया है।


निर्माण एजेंसी ने टनल निर्माण के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल मांगे हैं, जिसकी बोली प्रक्रिया 20 फरवरी को पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed