फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2023: New traffic advisory issue for Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी, समय-सीमा में हुई कटौती

Tue, 04 Jul 2023 09:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 09:42 AM IST
सार

कश्मीर घाटी से नवयुग सुरंग तक काफिले/यात्रियों के लिए कट-ऑफ समय के अनुसार बालटाल से नवयुग सुरंग तक प्रस्थान सुबह 6 बजे रखा गया है।

विज्ञापन
amarnath yatra 2023: New traffic advisory issue for Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्री बालटाल आधार शिविर से गुफा की तरफ जाते हुए - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी में संशोधन किया गया है। यह 4 जुलाई से 1 सितंबर तक वैध है। यात्रा काफिले और यात्रियों के लिए जारी नए कट-ऑफ समय के तहत जम्मू से पहलगाम तक (जम्मू से आने वाले मुख्य काफिले के अलावा) घाटी की ओर नवयुग सुरंग को पार करने के लिए अंतिम वाहन का समय शाम 4 बजे, जबकि अनंतनाग की ओर मीर बाजार को पार करने के लिए अंतिम वाहन का समय शाम चार बजे तय किया गया है।

विज्ञापन


पंथा चौक से मनिगाम (जिला गांदरबल) तक, मनीगाम की ओर पीक ऑटोमोबाइल क्रॉसिंग, लस्सान को पार करने वाले अंतिम वाहन का समय 3:30 बजे, मनिगाम की ओर शादीपोरा, सुंबल को पार करने वाले अंतिम वाहन का समय 4 बजे और बालटाल की ओर मनिगम ट्रांजिट कैंप को पार करने वाले अंतिम वाहन का समय शाम 5 बजे रखा गया है। 
विज्ञापन


कश्मीर घाटी से नवयुग सुरंग तक काफिले/यात्रियों के लिए कट-ऑफ समय के अनुसार बालटाल से नवयुग सुरंग तक प्रस्थान सुबह 6 बजे रखा गया है। इसके चलते अनंतनाग की ओर पंथा चौक पार करने के लिए अंतिम वाहन का समय 3:30 बजे, मीर बाजार से नवयुग सुरंग तक, नवयुग की ओर मीर बाजार को पार करने के लिए अंतिम वाहन का समय 4:30 बजे और नवयुग टनल की ओर वॉलनट फैक्ट्री काजीगुंड को पार करने के लिए अंतिम वाहन का समय 5:30 बजे तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू क्षेत्र और कश्मीर घाटी के बीच आवाजाही के समय में भी संशोधन किया गया है। अप बालटाल कान्वॉय-जम्मू से कश्मीर की ओर बालटाल के लिए प्रस्थान का समय 4 बजे और लम्बर बनिहाल से बालटाल की ओर प्रस्थान समय 10 बजे रखा गया है। 

डाउन बालटाल कान्वॉय के लिए बालटाल से जम्मू की ओर प्रस्थान समय 6 बजे और लम्बर, बनिहाल में आगमन, समय 11:30 निर्धारित किया गया है। अप पहलगाम कॉन्वॉय के लिए जम्मू से प्रस्थान सुबह 4:15, लम्बर बनिहाल से प्रस्थान समय 10:30 बजे। डाउन पहलगाम कॉन्वॉय - पहलगाम से प्रस्थान 6:00 बजे, लम्बर बनिहाल में आगमन 8:00 बजे और मनिगाम से बालटाल की ओर प्रस्थान का समय 5 बजे।

सामान्य कट-ऑफ समय-किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को 4 बजे से पहले कश्मीर की ओर नवयुग सुरंग पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 3 बजे पहलगाम से किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को जम्मू/श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 3 बजे किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को सोनमर्ग से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शाम 5 बजे किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को गुलमर्ग से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


यात्रियों/पर्यटकों को सलाह है कि वे कश्मीर घाटी में केवल 7 बजे से 6 बजे के बीच यात्रा करें। आरओपी की वापसी के बाद यानी 6 बजे यात्री/पर्यटक वाहन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। संबंधित पुलिस/यातायात/एसएफ ऐसे वाहनों को निकटतम यात्री/एसएफ शिविर में लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed