{"_id":"64875a4cbce878c4bc03eaa5","slug":"amarnath-yatra-2023-major-police-stations-of-the-city-will-be-covered-by-cctv-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: सीसीटीवी से कवर होंगे शहर के प्रमुख पुलिस नाके, सीमांत इलाकों में सेना ने बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: सीसीटीवी से कवर होंगे शहर के प्रमुख पुलिस नाके, सीमांत इलाकों में सेना ने बढ़ाई सतर्कता
Tue, 13 Jun 2023 02:30 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:30 AM IST
सार
अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सेना की तरफ से सीमांत इलाकों में दिन को भी गश्त शुरू की गई है। खासकर सेना की ओर से सैन्य कैंपों के आसपास के इलाकों को गहनता से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे साधू
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा बंदोबस्त को पुख्ता किया जा रहा है। शहर के प्रमुख पुलिस नाकों को सीसीटीवी से कवर किया जा रहा है। जहां कैमरे बंद पड़े हुए हैं, उनको ठीक किया जा रहा है, जहां नहीं हैं, वहां पर नए लगाए जा रहे हैं। खासकर पुलिस की ओर से भगवती नगर, पुरानी मंडी, इंदिरा चौक, शालामार चौक, सतवारी, बिक्रम चौक आदि को सीसीटीवी से कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, सेना की तरफ से सीमांत इलाकों में दिन को भी गश्त शुरू की गई है। खासकर सेना की ओर से सैन्य कैंपों के आसपास के इलाकों को गहनता से खंगाला जा रहा है। बता दें कि पुलिस की तरफ से शहर और आसपास के 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि यह कैमरे लोगों के घरों में लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस के पास इनका डाटा है। इसकी मदद से पुलिस जब चाहे कोई जरूरी जानकारी ले सकती है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर तमाम बंदोबस्त पुख्ता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ पुलिस नाके ऐसे हैं, जहां पर यात्रा को लेकर सीसीटीवी जरूरी हैं। लिहाजा इसका बंदोबस्त किया जा रहा है। इसके अलावा हमने सभी खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर एक रणनीति तैयार की है, जो पूरी यात्रा के दौरान लागू रहेगी। उम्मीद है इसका बेहतर परिणाम आएगा।