फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: largest batch left holy cave from Jammu, tokens given to 5400 devotees

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना, 5400 श्रद्धालुओं को दिए टोकन

Thu, 13 Jul 2023 06:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 9200 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। इसके अलावा टोकन और पंजीकरण करवाने के श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: largest batch left holy cave from Jammu, tokens given to 5400 devotees
जम्मू के आधार शिविर में अमरनाथ जाने से पहले साधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने के बाद पंजीकरण और टोकन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जम्मू में श्रद्धालुओं का पंजीकरण और तेजी के साथ किया जा रहा है। वीरवार सुबह अब तक का सबसे बड़ा 9200 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


जम्मू से 6035 तीर्थयात्री 194 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुए। 112 वाहनों का दूसरा काफिला 3206 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 3.30 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 65,544 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


एक जुलाई से अब तक कुल 146508 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू हुई और 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है। वीरवार को 5400 टोकन जारी किए गए। इनमें से 2600 पहलगाम और 2800 बालटाल के लिए पंजीकरण करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोकन लेने के बाद यात्रा और बाबा बर्फानी को देखने के लिए भक्तजनों में उत्साह दिख रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राममंदिर में 142, गीता भवन में 38 ने टोकर लिया। महाजन सभा में 1311ने पंजीकरण करवाया। पहलगाम मार्ग से 639, और 672 श्रद्धालु बालटाल से जाएंगे।

वैष्णवी धाम में 1200 भक्तों का पंजीकरण किया गया। इसमें पहलगाम से 574, बालटाल 626 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed