{"_id":"64ae31044e6bba93ea097b55","slug":"amarnath-yatra-2023-groups-of-devotees-are-continuously-reaching-baba-barfani-door-1-50-lakhs-have-visited-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: भक्तों के जत्थे लगातार पहुंच रहे बाबा बर्फानी के दर, अब तक 1.50 लाख के करीब कर चुके दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: भक्तों के जत्थे लगातार पहुंच रहे बाबा बर्फानी के दर, अब तक 1.50 लाख के करीब कर चुके दर्शन
Wed, 12 Jul 2023 10:20 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:20 AM IST
सार
मंगलवार को 18137 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बुधवार को प्रशासन ने बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कुछ दिन मौसम खराब रहने से प्रभावित हुई अमरनाथ यात्रा लगातार जारी है। बाबा बर्फानी के भक्त लगातार पवित्र गुफा की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रशासन के बेहतर इंतजाम के कारण उन्हें रास्ते में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। बुधवार सुबह भी आधार शिविरों से भक्तों को आगे जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार को 18137 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौसम के मिजाज यात्रा के अनुकूल देख प्रशासन ने बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
तड़के 4 बजे से 9 बजे तक 5774 यात्रियों को बालटल आधार शिविर से यात्रा पर रवाना किया गया। सोमवार तक पवित्र गुफा में 1,19,216 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। मंगलवार को दर्शन करने वालों को मिलाकर अब यह संख्या बढ़कर 1,37,353 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
दर्शन करने वाले 18137 यात्रियों में 12459 पुरुष, 5028 महिलाएं, 470 बच्चे, 176 साधु, 1 साध्वी और 3 ट्रांसजेंडर थे। इस वर्ष प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को 8 लाख यात्रियों के बाबा बर्फानी के दर्शन करने की उम्मीद है।