फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Formal start of Amarnath Yatra, LG Manoj Sinha of Jammu Kashmir performed first puja

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने की प्रथम पूजा

Sat, 03 Jun 2023 12:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

श्री अमरनाथ यात्रा इस बार एक जुलाई से शुरू होगी। पहली बार यात्रा 62 दिन की होगी जो रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। इस यात्रा का शुरू कराने से पहले प्रशासन पूरी तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Formal start of Amarnath Yatra, LG Manoj Sinha of Jammu Kashmir performed first puja
बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रथम पूजा की। इस बीच उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों भक्तों के लिए बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा जीवन भर का सपना होती है। एक जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के सफल संचालन के लिए स्थानीय निवासियों का अत्यधिक योगदान है।

विज्ञापन


इससे आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की जरूरतों और आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए। हम तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं और सेवाओं के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। यह यात्रा रक्षा बंधन 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए पूरे देश में पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह व शाम की आरती का सीधा प्रसारण होगा। देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी की आरती का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा दोनों ट्रैक अनंतनाग जिले में पहलगाम तथा गांदरबल जिले में बालटाल से होगी। इससे पहले 2009 में यात्रा 60 दिन की रही थी। 2010 में 55 दिन, 2013 में 55 दिन और वर्ष 2017 में 59 दिन की यात्रा हुई थी। उप राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं तथा सेवा प्रदाताओं को बेहतरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।


श्रद्दालुओं के रहने, बिजली, पानी, सुरक्षा तथा अन्य प्रबंधों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे ताकि समय पर सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed