फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Excitement after two clock base camp, grand reception at Chandrakot camp

Amarnath Yatra 2023: आधार शिविर में रात दो बजे के बाद अद्भुत जोश, चंद्रकोट कैंप में जयकारों के बीच भव्य स्वागत

Sat, 08 Jul 2023 01:44 AM IST
विमल शर्मा आशुतोष, जम्मू
आशुतोष, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 01:44 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा में लगातार श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। देशभर से बाबा बर्फानी के भक्त यात्रा में शामिल होने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। आधार शिविर में भक्त देर रात तक भजनों में झूम रहे हैं। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Excitement after two clock base camp, grand reception at Chandrakot camp
रामबन आधार शिविर चंद्रकोट में भजनों पर झूमते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पी-51 बी-1, बी-41, पी-27, पी-17, बी-2, पी-13, बी-4... आपने यह नंबर देखे हैं,  एक सेकेंड रुकिए...आपने सुना है नंबर, यह मेरे को नंबर मिल नहीं रहा, मैं काफी प्रयास कर रहा हूं। जगह जगह देख रहा हूं। मैंने सभी जगह घूम लिया। अरे भाईसाहब पी27 पढ़ा कहीं, नहीं शायद बी 27 देखा है। 10 मिनट से कशमकश कर रही हूं फिर भी मेरे को बी 1 नंबर नहीं मिला। 

विज्ञापन


यह चिंता आधार शिविर भगवती नगर में उस समय बढ़ गई जब देर रात 2 बजे लाउड स्पीकर पर घोषणा हुई कि बालटाल जाने वाले भक्त अपनी बसों के पास पहुंच जाएं। इसके बाद पहलगाम से यात्रा करने वाले। फिर शुरू हुआ भागमभाग का सिलसिला। राज्यस्थान से परिवार के साथ आई अकांक्षा, यूपी के रामपुर से नौ दोस्तों के साथ पहुंचे रितेश, अतुल, प्रतीक, रवि लवकेश, आकाश आदि के साथ अन्य श्रद्धालु अपनी बस का नंबर ढूंढने में   जुट गए। 
विज्ञापन


पी यानी पहलगाम और बी बालटाल। दोनों रास्तों से दर्शन करने के लिए उत्सुक श्रद्धालु बसों के उक्त नंबर एक दूसरे से पता करते हुए श्रद्धा का परिचय दे रहे थे। भक्ति के आगे अधूरी नींद और थकावट ने जोश का रूप ले लिया था। 30 मिनट तक भक्तों में असमंजस की स्थिति रही। जब बारी बारी बस का नंबर मिलने लगा तो पार्किंग स्थल हर हर महादेव के जयघोष से गूंजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूरा परिसर शिवमय हो गया। प्रशासनिक स्तर पर ऐसे प्रबंध किए गए जिसमें बसों को एक फ्रीक्वेंसी नंबर की तरह इस्तेमाल किया गया। बसों में चढ़ते ही भक्तों के चेहरों पर रौनक बढ़ गई। इसी बीच 4 यात्री बी3 नंबर ढूंढते हुए मिले। पूछा-भाई साहब क्या आपने इस नंबर की बस देखी है मौके पर उनके साथ गए तो काफी मशक्कत करने के बाद बस मिल गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच कतार में बसों का काफिला 2 बज कर 20 मिनट पर चला। 20 मिनट के अंतराल में 5, 10 और 15 मिनट  स्टॉपेज रहा। यह प्रक्रिया पौने घंटे तक चली। हर दो-तीन किलोमीटर के दायरे में सीआरपीएफ के जवान भोले के भक्तों का स्वागत करने के लिए तड़के ही सड़कों पर पूरे जज्बे के साथ डटे रहे।

15 मिनट के अंतराल में पुलिस का काफिला मुख्य चौराहों पर हरी झंडी देने में लगा रहा। साथ ही जवान बम बम भोले, जय भोले कहकर भक्तों का अभिनंदन करते रहे। करीब 8 बजे चंद्रकोट आधार शिविर में जत्थे का ठहराव हुआ। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का प्रवेश हुआ।

स्कैनिंग मशीन के जरिए सामान की जांच की गई। यहां पहले से ही दो लंगर संगठनों ने सेवा के लिए तैयारियां पूरी की थीं। लक्ष्मी नारायण मंडल फरीदाबाद की ओर से दाल, कड़ी, सोयाबीन की सब्जी, लड्डू, बालूशाही परोसे गए। दोपहर को हलवा और चाय के साथ बिस्किट, रस, नमकीन का वितरण किया गया।

शाम को जलेबी, गोलगप्पे सहित अन्य प्रकार के व्यंजन का इंतजाम रहा। प्रधान सुंदर लाल भाटिया के अनुसार 30 जून से लंगर चल रहा है जो भोले की कृपा  तक जारी रहेगा। सेवा कार्यों में 35 सेवादार लगे हैं। हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मेंबर ललित कुमार पूरी व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं।


100 कदम की दूरी पर  अशोक कुमार रिंपी लंगर की सेवा में जुटे थे।  95 सेवादार और आठ सदस्य श्री नीलकंठ महादेव समिति फिरोजपुर  पंजाब का हिस्सा बन भक्तों के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं। नाश्ते में ब्रेड पकोड़ा, जैम-सैंडविच, लंच में राजमाह, चावल, चना पनीर व पूरी, मिसी रोटी, रूमाली  रोटी, डिनर में  दाल, चने पेठे की दाल परोसी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed