फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Cheers resonating in Jammu Kashmir, badminton player Saina Nehwal reached yatra

Amarnath Yatra 2023: लखनपुर से कश्मीर तक गूंज रहे जयकारे, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी पहुंची बाबा के दर

Thu, 13 Jul 2023 12:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:31 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा लगातार जारी है। जम्मू से पवित्र गुफा की तरफ जत्थों को लगातार भेजा जा रहा है। इस बीच बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी अमरनाथ यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने इसे बेहतरीन अनुभव बताया है।  

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Cheers resonating in Jammu Kashmir, badminton player Saina Nehwal reached yatra
अमरनाथ यात्रा पर मां के साथ पहुंची बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर बाबा बर्फानी के गुफा तक भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से बाबा बर्फानी के भक्त उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जा रहा है। बाबा के दर्शन करने के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने परिजनों के साथ पहुंचीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा, अमरनाथ जी के बहुत अच्छे दर्शन किए...मैं अपनी मां के साथ बाबा के दर्शन करने में अपने आपको बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। मैं अमरनाथ श्राइन बोर्ड और हमारी मदद करने वाले सुरक्षाबलों को को धन्यवाद देना चाहता हूं। जब आप ऐसी जगह पर आते हैं जहां आपको सकारात्मकता और ताकत मिलती है। इससे मन शांत होता है और आत्मविश्वास बढ़ने के साथ बहुत अच्छा लगता है। यह बेहतरीन अनुभव था।

Amarnath Yatra 2023: Cheers resonating in Jammu Kashmir, badminton player Saina Nehwal reached yatra
जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते श्रद्धालु - फोटो : PTI

इससे पहले बुधवार को 9155 श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा में हिमलिंग के समक्ष हाजिरी देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 1 जुलाई से अब तक कुल 1,46,508 यात्री पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को  दर्शन करने वाले यात्रियों में 6995 पुरुष, 1918 महिलाएं, 122 बच्चे और 120 साधु शामिल थे।

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: Cheers resonating in Jammu Kashmir, badminton player Saina Nehwal reached yatra
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : PTI

इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 7805 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा में कश्मीर के लिए रवाना हुआ। जम्मू से जाने वाले जत्थे के श्रद्धालुओं में वृद्धि हुई है। आधार शिविर भगवती नगर से बालटाल रूट के लिए 2293 पुरुष, 772 महिलाएं, 26 बच्चों, 33 साधु और 4 साध्वी के साथ 3128 और पहलगाम रूट के लिए 3537 पुरुष, 991 महिलाएं, 34 बच्चे, 87 साधु और 28 साध्वी के साथ 4677 श्रद्धालु गए।

Amarnath Yatra 2023: Cheers resonating in Jammu Kashmir, badminton player Saina Nehwal reached yatra
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : PTI

भोले के भक्तों से जम्मू शहर शिवमय बना हुआ है। खासतौर पर पुराने शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में शिवभक्त दिखाई देते हैं। श्रीराम मंदिर पुरानी मंडी और गीता भवन परेड में साधु-संत पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। वहीं आधार शिविर और साथ लगते इलाकों में तीर्थ यात्रियों की भीड़ लगी हुई है।

Amarnath Yatra 2023: Cheers resonating in Jammu Kashmir, badminton player Saina Nehwal reached yatra
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : PTI

अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रिकार्ड यात्रा होने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूटी प्रशासन की ओर से सभी उचित प्रबंध किए गए हैं। अब तक यात्रियों ने प्रबंधों पर संतोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed