फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Apart from CRPF personnel, dog squad has also been deployed yatra route

Amarnath Yatra 2023: बिना डर अमरनाथ यात्रा पर आएं, सीआरपीएफ कर्मियों के अलावा डॉग स्क्वॉड को भी किया तैनात

Fri, 16 Jun 2023 03:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 03:15 PM IST
सार

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बाबा बर्फानी के भक्तों को यात्रा व ट्रेनों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिले, इसके लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। वहीं स्टेशन पर ही आरएफआइडी कार्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Apart from CRPF personnel, dog squad has also been deployed yatra route
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमरनाथ यात्रा से पहले उधमपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में सीआरपीएफ की 137 बटालियन ने डॉग स्क्वॉड को तैनात कर दिया है। कमांडेंट रमेश कुमार ने कहा कि तीर्थयात्री बिना किसी डर से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आएं। हम सुरक्षा के लिए तैनात हैं। जवानों की चप्पे-चप्पे पर नजर है। डॉग स्क्वॉड अलग से यात्रियों की सुरक्षा में तैनात रहेगी।

विज्ञापन


जवान राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर का नाम आते ही बाहरी राज्य के लोगों को आतंकवाद सामने दिखने लगता है। केंद्र शासित प्रदेश से बाहर के राज्यों के लोगों में हमेशा कश्मीर आने पर सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है।
विज्ञापन


अब 370 हटने के बाद से हालात भी बदले हैं। सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस सुरक्षा का पूरा भरोसा दे रहे हैं ताकि बाबा बर्फानी के दर्शनों को लेकर मन में पाले सपने को ज्यादा से ज्यादा लोग साकार कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिलेगा आरएफआइडी कार्ड 

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बाबा बर्फानी के भक्तों को यात्रा व ट्रेनों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिले, इसके लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। वहीं स्टेशन पर ही आरएफआइडी कार्ड दिए जाएंगे। इसके लिए जम्मू स्टेशन पर आठ काउंटर जबकि उधमपुर  में कुछ सेंटर को स्थापित किए जाएगा।  


स्टेशनों पर पानी की पर्याप्त उपलब्धता को पुख्ता किया जा रहा है। वहीं, स्टेशन पर श्रद्धालुओं से ओवर चार्जिंग न हो इसके लिए फिरोजपुर से अतिरिक्त स्टॉफ भी मांगा गया है। इसका इस्तेमाल टिकट सहित अन्य सुविधाओं की जांच में किया जाएगा।

रेलवे प्लेटफार्म पर परिसर में हर दुकान में मूल्य सूची लगी होगी, ताकि श्रद्धालुओं ओवर चार्जिंग से बचाया जा सके। जम्मू रेलवे स्टेशन निदेशक प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। पार्क में टेंट लगाया जाएगा, ताकि श्रद्धालु तेज और बारिश से बच सकें। 

50 सीसीटीवी से हर गतिविधि पर रख रहे नजर

स्टेशन पर विभिन्न स्थानों पर 50 सीसीटीवी लगे है, जिसे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार पर सामान की जांच के लिए स्कैनर मशीनें लगी हैं। आरक्षण कक्ष में मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की नियमित गश्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed