फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: 10th batch of 7800 pilgrims leaves from Jammu amid tight security

Amarnath Yatra 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से 7800 तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था रवाना, लगे बाबा के जयघोष

Wed, 12 Jul 2023 12:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात ठप होने के कारण अमरनाथ यात्रा प्रभावित हुई। बुधवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से भक्तों के दसवें जत्थे को कश्मीर के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: 10th batch of 7800 pilgrims leaves from Jammu amid tight security
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार तड़के जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जत्थे में 7,800 से भक्त शामिल थे।
विज्ञापन


रामबन में जम्मू श्रीनगर हाईवे भूस्खलन के बाद बंद होने से करीब तीन दिनों तक यात्रा बंद होने के बाद मंगलवार दोपहर को फिर से शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा कि 1 जुलाई से अब तक कुल 1,37,353 तीर्थयात्री अमरनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस साल 62 दिवसीय तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई। यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है। अधिकारियों ने बताया कि कुल 7,805 तीर्थयात्री बुधवार तड़के करीब सवा तीन बजे 339 वाहनों के काफिले के साथ घाटी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 4,677 तीर्थयात्री 207 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए और 3,128 तीर्थयात्री 132 वाहनों के काफिले में बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए हैं।

जम्मू से 30 जून को पहले जत्थे ने यात्रा शुरू की थी। अब तक 56303 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed