फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Two cafeterias to be set up at Neelgrath helipad site

अमरनाथ यात्रा 2022: नीलग्रथ हेलीपैड स्थल पर स्थापित किए जाएंगे दो कैफेटेरिया, अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मांगी निविदाएं 

Wed, 02 Mar 2022 04:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 04:03 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज कर दी है। कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ आधार शिविर भगवती नगर में आगामी समय में तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Two cafeterias to be set up at Neelgrath helipad site
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज की गई हैं। भोले के भक्तों के लिए बेहतर पड़ाव स्थलों के साथ खानपान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रमुख यात्रा स्थलों पर उच्चतम भोजनालय आदि स्थापित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में नीलग्रथ हेलीपैड स्थल पर दो कैफेटेरिया स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से इबुनियादी ढांचे के लिए निविदाएं जारी की जा रही हैं। कैफेटेरिया में यात्रियों को रिफ्रेशमेंट वस्तुएं आदि उपलब्ध करवाई जाएंगी।स बार रिकार्ड यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें बुनियादी ढांचे के साथ अन्य आवश्यक क्षेत्रों को मजबूत बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ आधार शिविर भगवती नगर में आगामी समय में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जम्मू में इस प्रमुख पड़ाव स्थल में 1500-2000 यात्रियों को एक साथ ठहराने की व्यवस्था है। आगामी यात्राओं में यात्रा रूट पर रोपवे की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अप्रैल 2020 में कोविड के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया स्थगित कर दी थी। इसके बाद यात्रा पर लगातार कोविड की मार रही है। लेकिन इस बार कोविड की तीसरी लहर के थमने से यात्रा का होना लगभग तय है। इसके लिए जल्द ही श्राइन बोर्ड की बैठक में यात्रा तिथियां घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed