फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022 reached near to close Number of pilgrims decreased

Amarnath Yatra: घटी तीर्थयात्रियों की संख्या, अमरनाथ यात्रा चार दिन पहले आखिरी पड़ाव पर पहुंची

Sun, 07 Aug 2022 07:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

जम्मू से जत्थे भेजने का सिलसिला बंद करना पड़ा है। हालांकि पवित्र गुफा से लाइव आरती और पवित्र छड़ी पूजन समेत अन्य धार्मिक कार्य तय कार्यक्रम के तहत ही संपन्न किए जाएंगे।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 reached near to close Number of pilgrims decreased
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा चार दिन पहले ही अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। 30 जून से शुरू हुई यात्रा 11 अगस्त तक जारी रहनी थी। जम्मू से यात्रियों का आखिरी जत्था नौ अगस्त को रवाना होना था, लेकिन जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से जत्था भेजने का सिलसिला पांच अगस्त के बाद से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा में बादल फटने की घटना में 15 श्रद्धालुओं की मौत के अलावा पवित्र हिमलिंग के समय से पूर्व अंतर्ध्यान होने के चलते यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आ गई थी।
विज्ञापन

 
ऐसे में जम्मू से जत्थे भेजने का सिलसिला बंद करना पड़ा। हालांकि पवित्र गुफा से लाइव आरती और पवित्र छड़ी पूजन समेत अन्य धार्मिक कार्य तय कार्यक्रम के तहत ही संपन्न किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा में अभी तक करीब 2,90,000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मट्टन में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना

अमरनाथ यात्रा की पवित्र छड़ी की रविवार को अनंतनाग जिले के ऐतिहासिक मार्तंड मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पवित्र छड़ी मुबारक के संरक्षक और दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में संतों की मौजूदगी में पूजन किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed