फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Group of devotees from Jammu stopped in Chandrakot, 10310 devotees visited Baba Barfani

Amarnath Yatra 2022: जम्मू से गया भक्तों का जत्था चंद्रकोट में रोका, 10310 भक्तों ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Fri, 22 Jul 2022 01:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 01:41 AM IST
सार

पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का आकार कम हुआ है, लेकिन शिव भक्तों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देशभर से हजारों श्रदालु प्रतिदिन जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। मौसम के अनुकूल बने रहने से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Group of devotees from Jammu stopped in Chandrakot, 10310 devotees visited Baba Barfani
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बारिश से बिगड़े मौसम की अमरनाथ यात्रा पर मार पड़ी है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से वीरवार तड़के भेजा गया 4703 श्रदालुओं के जत्थे को खराब मौसम के कारण रामबन के चंद्रकोट स्थित यात्री निवास पर रोक दिया गया है। बताया जाता है कि रामबन में हाईवे के विभिन्न हिस्सों में पहाड़ों से पत्थर गिरने के साथ भूस्खलन हो रहा है। जिससे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जत्थे को आगे नहीं भेजा गया है। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर यात्रियों को रवाना किया जाएगा। इस बीच पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से वीरवार को 10310 श्रदालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 

विज्ञापन

 पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी

पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी का आकार कम हुआ है, लेकिन शिव भक्तों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देशभर से हजारों श्रदालु प्रतिदिन जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। मौसम के अनुकूल बने रहने से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है।

विज्ञापन

बालटाल रूट के लिए 2001 श्रदालुओं का जत्था भेजा

अब तक दो लाख से अधिक श्रदालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 2001 श्रदालुओं का जत्था भेजा गया। इसमें 1216 पुरुष, 771 महिलाएं, 14बच्चे शामिल रहे। इसी तरह 1952 पुरुष, 606 महिलाएं, 13 बच्चे, 115 साधु और 16 साधवी के साथ पहलगाम रूट के लिए 2702 श्रदालुओं के जत्थे को भेजा गया। प्राकृतिक सौंदर्य और पारंपरिक रूटों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रदालु पहलगाम रूट से ही यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़

जम्मू के वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हाल शालामार में तत्काल पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। इसके अलावा सैकड़ों यात्री जिन्होंने पहले से ही अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाया है वे सीधे ही पहलगाम और बालटाल बेस कैंप के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। अमरनाथ छड़ी मुबारक की भीतैयारी की जा रही है। आगामी 28 जुलाई को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और 29 जुलाई को शारिका भवानी मंदिर में महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी को ले जाया जाएगा। इसके अलावा छड़ी अन्य मंदिरों में भी पूजा अर्चना करेगी। रक्षाबंधन पर श्रावण पूर्णिमा पर छड़ी पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगी।

यात्रियों ने आरएएस पर संतोषजनक रेटिंग दी 

श्री अमरनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर पर तीर्थ यात्रियों ने रैपिड असेसमेंट सिस्टम (आरएएस) पर संतोषजनक रेटिंग दी है। इसमें 1 से 5 पैमाने पर प्रतिक्रिया दी गई है। एसएमएस और ई मेल के माध्यम से यात्रियों की प्रतिक्रिया ली गई है। यात्रियों को कुल 123971 संदेश भेजे गए, जिसमें 9389 ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

  • आरएएस पर यात्रा के दौरान लंगरों और भोजनालयों में यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था को 93 प्रतिशत यात्रियों द्वारा संतोषजनक रेटिंग दी गई है। अधिकांश उत्तरदाताओं ने इसे 4 और उससे अधिक रेटिंग दी है। इसी तरह आवास और स्वच्छता को क्रमश 89 प्रतिशत और 85 प्रतिशत संतोषनजक प्रतिक्रिया मिली है। मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि यात्री यात्रा के दौरान समस्याओं पर अपनी शिकायतें दे सकते हैं।

टवेरा कैब और यात्री वाहन में टक्कर, पांच अमरनाथ यात्री घायल

अनंतनाग जिले के पहलगाम के चंदनबाड़ी क्षेत्र में वीरवार सुबह टवेरा कैब और यात्री वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में चार अमरनाथ यात्रियों समेत पांच घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले बेस अस्पताल चंदनबाड़ी ले जाया गया। इसके बाद जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया।

घायलों की हालत खतरे से बाहर

घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान गौतम दाता, बिट्टू कामरकर, मानस विश्वास, नयन देव निवासी पश्चिम बंगाल और गुलाम नबी शाह स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed