फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019: onspot registration start from 29 June, token will be issued from Kranti hotel

अमरनाथ यात्रा 2019: 29 जून से शुरू होगा ऑन स्पाट पंजीकरण, क्रांति होटल से यात्रियों को मिलेंगे टोकन

Thu, 27 Jun 2019 12:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 27 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: onspot registration start from 29 June, token will be issued from Kranti hotel

अमरनाथ यात्रा 2019 के लिए शहर के चार केंद्रों पर ऑन स्पाट यात्री पंजीकरण शुरू होगा। इसमें रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम, महाजन हाल और साधुओं के लिए पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में ऑन स्पाट पंजीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


ऑन स्पाट पंजीकरण के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन के पास क्रांति होटल में टोकन उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह प्रक्रिया 28 जून प्रात: से शुरू की जाएगी। इसमें निर्धारित कोटे के मुताबिक टोकन जारी किए जाएंगे। इसके अगले दिन से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।  
विज्ञापन


एडीसी रशपाल सिंह के अनुसार आन स्पाट पंजीकरण के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टोकन के मुताबिक ही निर्धारित तिथि के लिए यात्रियों का ऑन स्पाट पंजीकरण किया जाएगा। देशभर से बड़ी संख्या में यात्री ऑन स्पाट पंजीकरण करवाकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं। इसमें अधिकांश वे यात्री होते हैं, जिनका अग्रिम पंजीकरण हुआ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम मंदिर में देशभर से साधु संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 30 जून को प्रात: पहला जत्था रवाना होगा, जो अगले दिन पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से पवित्र गुफा के लिए आगे बढ़ेगा। 

माक ड्रिल के लिए टेबल टाप एक्सरसाइज 
पहलगाम में बुधवार को यात्रा की मॉक ड्रिल के लिए टेबल टाप एक्सरसाइज की गई। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) के सलाहकार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह ने मॉक ड्रिल के लक्ष्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान किन बिंदुओं पर चुनौतियां हैं और उनसे कैसे निपटा जाएगा। 

बेस कैंप नुनवान में वीरवार को मॉक एक्सरसाइज की जाएगी। इसमें एनडीएमए, एसडीआरएफ, जेएंडके पुलिस और अन्य एजेंसियां समन्वय मजबूत बनाकर काम करेंगी। संबंधित अधिकारियों को खामियां ढूंढ कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed