फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath shivling size depend on weather situation

अनुकूल रहा मौसम तो काफी समय तक दिखेंगे बाबा बर्फानी

Sun, 12 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 12 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
amarnath shivling size depend on weather situation
बाबा बर्फानी का यह चित्र गुफा का सबसे ताजा चित्र बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। - फोटो : Amar Ujala

रियासत के मौसम में आया बदलाव पवित्र गुफा में हिमलिंग के लिए अनुकूल रहेगा। आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के साथ राज्य में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले भी इंद्रदेव निरंतर मेहरबान रहेंगे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर ठंडक बरकरार है। 

विज्ञापन


अगले दिनों में निरंतर बारिश से पारा गिरेगा। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि अगर मानसून से पहले पर्याप्त बारिश होती है तो तापमान में गिरावट पवित्र हिमलिंग को ज्यादा देर तक विराजमान रहने के लिए फायदेमंद होगी। 
विज्ञापन


इससे पहले श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा सहित बालटाल और पहलगाम के पहाड़ों पर जनवरी, 2015 के मुकाबले इस बार अधिक बारिश/बर्फबारी हुई। पहलगाम में जनवरी में 45.4 (सामान्य 66.9) मिलीमीटर, फरवरी में 72.6 मिलीमीटर (सामान्य 65.3) बारिश/बर्फबारी हुई। मई 2015 में पहलगाम में 121.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मई में थोड़ी ढीला रहने के बाद जून में निरंतर बारिश की संभावना है। जून माह में मौसम ऐसा ही बना रहता है तो बाबा बर्फानी का विशाल आकार बनने से भक्तों को आखिर तक उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। 


बालटाल और पहलगाम में 0-1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर बर्फबारी होती रही है। इस बार यात्रा 48 दिन की हो रही है। वर्ष 2015 में चली 58 दिन की यात्रा में 3.52 लाख यात्रियों ने भोले के दरबार में हाजिरी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed