{"_id":"578113d64f1c1b114f7f9eab","slug":"amarnath-pilgrims-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी बुरहान की मौत से बौखलाए उपद्रवियों ने अमरनाथ यात्रियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी बुरहान की मौत से बौखलाए उपद्रवियों ने अमरनाथ यात्रियों को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर में प्रदर्शन करते अमरनाथ यात्री
- फोटो : Amar Ujala
आतंकी बुरहान के मारे जाने पर बौखलाए उपद्रवियों ने अमरनाथ यात्रियों के साथ बांदीपोरा में मारपीट की। उनके वाहनों के शीशे तोड़ डाले।
मारपीट में कई यात्री जख्मी भी हो गए। सौ नंबर डायल करने पर भी पुलिस से मदद नहीं मिली। बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के एक दल को बांदीपोरा में कुछ शरारती तत्वों ने रोक कर उनसे मारपीट की।
दल के सदस्य विनोद ने बताया कि बांदीपोरा के निकट उनकी गाडि़यों को कुछ लोगों ने घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इससे गाडि़यों के शीशे टूट गए। गाड़ी को राकने वालों की तरफ से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे।
उन्होंने सबको गाडि़यों से उतारा और उन्हें भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा गया। नारे न लगाने पर उनकी और अन्य साथियों की जमकर पिटाई की। इस दौरान उनके चालक संजय को दाईं बाजू में चोट लग गई।
विज्ञापन
दल के सदस्य रोहित ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक अन्य वीडियो कोच को भी बुरी तरह से तोड़ा। कोच में सवार यात्रियों के साथ भी मारपीट की गई।