{"_id":"5b3bb8214f1c1b67478b46b1","slug":"amarnath-18-467-pilgrims-visit-baba-barfani-on-sixth-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठे दिन 18,467 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन , अमरनाथ यात्रा पचास हजार के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे दिन 18,467 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन , अमरनाथ यात्रा पचास हजार के पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम अमरनाथ यात्रियों के लिए मंगलवार को फिर मुश्किलें लेकर आया। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर दोपहर बाद हुई बारिश से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बारिश से ट्रैक पर कई जगह फिसलन बढ़ गई है।
छठे दिन 18467 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 54833 के साथ हो गया है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 3489 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।
इसमें पहलगाम से 1644 व बालटाल से 834 पुरुष और पहलगाम से 420 व बालटाल से 354 महिला श्रद्धालुओं के साथ 237 साधु शामिल रहे। निरंतर खराब हो रहे मौसम से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
यात्रा के शुरू में कई दिन मूसलाधार बारिश से दोनों ट्रैक को कई जगह नुकसान हुआ है। बारिश से सबसे ज्यादा फिसलन का खतरा बना रहता है। इससे यात्रा की गति धीमी पड़ जाती है।
आज मौसम में सुधार होगा
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। लेकिन अधिकतर इलाकों में मौसम में सुधार आएगा।

यात्रा ट्रैक पर तीन अमरनाथ यात्रियों की मौत
बाबा बर्फानी के दर्शन को गए तीन अमरनाथ यात्रियों की मंगलवार को मौत हो गई। इसमें दो आंध्र प्रदेश और एक उत्तराखंड के हैं। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
आंध्र प्रदेश के फिवालायम की 75 वर्षीय महिला श्रद्धालु थोटा राधानाम की बालटाल बेस कैंप के सामुदायिक किचन में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। एक अन्य 65 वर्षीय अनंतपोरा, आंध्र प्रदेश निवासी राधा कृष्णा शास्त्रे की पवित्र गुफा के पास संगम क्षेत्र में हृदयगति रुकने से मौत हुई।
दोनों शवों को बालटाल बेस कैंप में औपचारिकताएं पूरी करके परिवारवालों को सौंपा जाएगा। अन्य घटना में उत्तराखंड निवासी पुष्कर जोशी गत दिवस बारीमार्ग और रेलपथरी के बीच वाले क्षेत्र में पहाड़ों से पत्थर गिरने से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।