फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Samvad: lg manoj sinha There is no place for terrorism in Jammu Kashmir

अमर उजाला संवाद: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब कोई जगह नहीं- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Fri, 01 Dec 2023 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 01:34 PM IST
सार

कार्यक्रम में राइजिंग जम्मू कश्मीर सत्र में उन्होंने कहा कि कश्मीर में हड़ताल के कैलेंडर की दुकान बंद हो गई है और बाकी दुकानें 365 दिन खोल दी गई हैं। पहले हड़ताल का कैलेंडर जारी किया जाता था कि कितने दिन स्कूल खुलेंगे और कितने दिन दुकानें।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: lg manoj sinha There is no place for terrorism in Jammu Kashmir
lg manoj sinha - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के लिए अब कोई जगह नहीं है। आतंकवाद अंतिम सांसे ले रहा है। तंजीमों के टॉप कमांडर मार दिए गए हैं। जो बचे हैं वे भी मारे जाएंगे। हालांकि, पड़ोसी राज्य की ओर से हालात बिगाड़ने की लगातार कोशिशें की जाती रही हैं। जवानों के बलिदान के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लिया जाएगा। वह अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में राइजिंग जम्मू कश्मीर सत्र में उन्होंने कहा कि कश्मीर में हड़ताल के कैलेंडर की दुकान बंद हो गई है और बाकी दुकानें 365 दिन खोल दी गई हैं। पहले हड़ताल का कैलेंडर जारी किया जाता था कि कितने दिन स्कूल खुलेंगे और कितने दिन दुकानें। देश की एकता व अखंडता से खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती है। पत्थरबाजी बंद हो गई है। 
विज्ञापन


श्रीनगर में अब नाइट लाइफ आबाद हो गया है। डल किनारे जहां दहशत का माहौल रहता था वहां संगीत की महफिलें सजने लगी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के हालात में सुधार हुआ है। यही वजह है कि पिछले दो साल में 350 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हुई है। फिर से बॉलीवुड लौटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सुरक्षा के हालात में सुधार होने तथा शांति स्थापित होने से अब यहां के लोगों को जीने की स्वतंत्रता मिली है। अब लोग अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं। यहां उद्योग स्थापित करने के 56 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 26 हजार करोड़ रुपये के काम धरातल पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वंचित समाज को अधिकार मिले हैं। पहले कुछ की जेबें भरी जाती थी, लेकिन अब उनके काले धंधे काफी हद तक बंद हो गए हैं।


जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराकर ही यहां से जाऊंगा: एलजी

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराकर ही यहां से जाएंगे। वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नहीं जाने वाले हैं। न ही सक्रिय राजनीति के बारे में सोचा है। वह मिला जुला खेल नहीं खेलते हैं। राष्ट्र सेवा का उन्हें सबसे बड़ा काम सौंपा गया है जिसे पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed