Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Samvad

Jammu News: बच्चों के साथ वक्त बिताएं, सक्रियता और संवाद बढ़ाएं

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad
अमर उजाला संवाद लोगो के साथ
विज्ञापन

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला संवाद में जुटे स्कूल प्रबंधक व शिक्षक
बच्चों में रचनात्मकता की कमी पर जताई चिंता और इसके लिए सामूहिक प्रयास पर दिया बल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नई पीढ़ी मोबाइल फोन, स्क्रीन टाइम के साथ वक्त बिताना ज्यादा पसंद कर रही है। पढ़ने की आदत कम हो रही है। गूगल पर निर्भरता बढ़ रही है। आउटडोर गतिविधियों के बजाय मोबाइल फोन पर समय देते हैं। कहीं न कहीं ये आदतें बच्चों की रचनात्मकता को प्रभावित कर रही हैं। यह चिंता हर किसी की है। अमर उजाला संवाद में वीरवार को इस चिंता के साथ ही रचनात्मकता के विकास के उपायों पर चर्चा हुई। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाद में शामिल स्कूलों के प्रिंसिपल व प्रबंधकों ने कहा कि हम खुद भी अभिभावक हैं। इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।


संवाद के निष्कर्ष-
इन तरीकों को अपनाएं तो मिलेगी मदद

1- नियमित रूप से किताबें पढ़ने से बच्चों का भाषा कौशल और कल्पनाशीलता बढ़ती है।
2- बच्चों को प्रश्न पूछने और सोचने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें खुद से समस्याओं को हल करने और लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करें।
3-प्रकृति से जुड़ाव के लिए प्रोत्साहित करें। पार्क या बगीचे में उन्हें लेकर जाएं, संवाद बढ़ाएं उनके साथ
4-खुद सोचने, कल्पना करने वाली गतिविधियों में व्यस्त करें। जैसे- आप एक कहानी शुरू करके प्रत्येक बच्चे से उसमें एक वाक्य जोड़ने के लिए कह सकते हैं।
5- पेंट, मिट्टी, क्रेयॉन जैसी सामग्री उपलब्ध कराएं और बच्चों को अपनी पसंद की चीजें बनाने दें।
6- संगीत सुनने और वाद्ययंत्र बजाने या नृत्य करने के अवसरों से बच्चों की भावनात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मकता विकसित होती है।
7- बच्चों को विभिन्न प्रकार की सामग्री दें, जैसे कि मिट्टी, कागज और अन्य रचनात्मक सामान, ताकि वे उनके साथ प्रयोग कर सकें।
8- बच्चों को सफलता और असफलता का अंतर बताएं। असफलता का सामने करने की समझ विकसित करने में मदद करें।
9- बच्चों को अपने दम पर खेलने और सोचने के लिए खाली समय दें।
10- रोक-टोक से ज्यादा, वे जो कर रहे हैं, उसमें सहभागी बनें और अच्छे-बुरे का अंतर समझाएं।

इनकी रही सहभागिता
राम मूर्ति शर्मा-ब्लूमिंग डेल पब्लिक हाईस्कूल, अरुण अंबरदार-प्ले वे हाउस हायर सेकंडरी स्कूल, चरनजीत कौर-श्री गुरु गोविंद सिंह हायर सेकंडरी स्कूल, राकेश गंडोत्रा-एसडीपी हायर सेकंडरी स्कूल, अमृता कौल-एलिट पब्लिक हाईस्कूल, प्रिया सिंह-डीबीएन विद्या मंदिर, संध्या पठानिया-भारतीय शिक्षा केंद्र, रंजू मल्होत्रा-डीबीएन विद्या मंदिर, अमर विला, नरेश सिंह- माडल एकेडमी बीसी रोड, संजय शर्मा- नवीन विद्या मंदिर हाईस्कूल, सुभाष सिंह-एवरग्रीन हाईस्कूल, सुरिंदर सिंह पठानिया-स्प्रिंग डेल स्कूल, अनुपमा सिन्हा-केसी इंटरनेशनल स्कूल, भारती-साइंटिया इंटरनेशनल स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed