{"_id":"64e19446456539ead30b68a5","slug":"amar-ujala-meritorious-student-honor-ceremony-for-the-first-time-in-kashmir-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पहली बार अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, उप राज्यपाल देंगे मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पहली बार अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह, उप राज्यपाल देंगे मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र
Sun, 20 Aug 2023 09:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:49 AM IST
सार
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में श्रीनगर के अलावा कश्मीर के सभी 10 जिलों बारामुला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बडगाम, गांदरबल, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम व अनंतनाग के मेधावी शामिल होंगे। समारोह में अमर उजाला पूरे प्रदेश की ओर से ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा जो पूरे जम्मू कश्मीर की शान बने हैं।
विज्ञापन
Medhavi Chhatra Samman
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह पहली बार कश्मीर में आज आयोजित होगा। श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड के 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मेधावियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
समारोह में श्रीनगर के अलावा कश्मीर के सभी 10 जिलों बारामुला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बडगाम, गांदरबल, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम व अनंतनाग के मेधावी शामिल होंगे। समारोह में अमर उजाला पूरे प्रदेश की ओर से ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा जो पूरे जम्मू कश्मीर की शान बने हैं।
समारोह में मेधावियों के साथ ही उनके माता-पिता तथा अभिभावक शामिल होंगे। उत्साह का पल होगा। ज्ञात हो कि सामाजिक सरोकारों से नाता रखते हुए अमर उजाला की ओर से प्रति वर्ष प्रसार क्षेत्र वाले राज्यों में मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
यह सिलसिला पिछले 12 साल से जारी है। जम्मू कश्मीर के साथ साथ उत्तर प्रदेश, उतराखंड, हिमाचल, हरियाणा में यह आयोजन निरंतर हो रहा है। कार्यक्रम के सहयोगी वी ब्रांड मस्टर्ड ऑयल और सह सहयोगी अरनी विश्वविद्यालय हैं।

एलजी के हाथों सम्मानित होने के लिए मेधावियों में जोरदार उत्साह
उप राज्यपाल के हाथों मेधा का सम्मान होने के पल के लिए मेधावियों के साथ साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह दिख रहा है। मेधावियों का कहना है कि जबसे समारोह की सूचना मिली है तो बेकरारी तेज हो गई है। उप राज्यपाल के हाथों सम्मान पाना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए गर्व की बात होगी। बस समारोह का इंतजार है।

इनमें से कई बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत व लगन से सफलता के झंडे गाड़े हैं। ऐसी प्रतिभाओं तथा उनके अभिभावकों के लिए नमन का भी यह अवसर होगा।