फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Meritorious Student Award: LG of Jammu and Kashmir honored the toppers

अमर उजाला छात्र सम्मान: जम्मू कश्मीर के एलजी ने किया मेधावियों को सम्मानित, मेहनत कर नाम रोशन करने की दी सीख

Thu, 10 Nov 2022 06:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 10 Nov 2022 06:35 PM IST
सार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह वीरवार को शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) चट्ठा जम्मू में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया। सम्मानित होने पर विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों में खासा उत्साह है

विज्ञापन
Amar Ujala Meritorious Student Award: LG of Jammu and Kashmir honored the toppers
Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। एलजी को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं भी खुश नजर आए।

विज्ञापन


उन्होंने मेधावियों को कड़ी मेहनत करने व चुनौतियों का सामना करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है। उन्होंने मेधावियों से जीवन में कभी भी शॉर्टकट न अपनाने की अपील की। मेधावी छात्र सम्मान समारोह वीरवार को शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) चट्ठा जम्मू में आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड के 10वीं व 12वीं के जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, राजोरी, पुंछ व रामबन के मेधावी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा जित्तो आडिटोरियम में आयोजित समारोह में सलाहकार आरआर भटनागर, मेयर राजिंदर शर्मा, डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, स्कॉस्ट के वाइसचांसलर प्रो. जेपी शर्मा, जम्मू विश्वविद्यालय के वाइसचांसलर प्रो. उमेश राय मौजूद रहे। समारोह में मेधावियों के माता-पिता तथा अभिभावक भी मौजूद रहे।


उप-राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों में खासा उत्साह है। ज्ञात हो कि सामाजिक सरोकारों से नाता रखते हुए प्रति वर्ष अखबार के प्रसार क्षेत्र वाले राज्यों में मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed