फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Exclusive, Jammu ropeway will start soon, tourists will be able to enjoy for 200 rupees

अमर उजाला की मुहिम से जागा प्रशासन, जल्द शुरू होगा जम्मू रोपवे, 200 रुपये में पर्यटक ले सकेंगे मजा

Sat, 30 Nov 2019 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार अमित वर्मा, जम्मू
अमित वर्मा, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive, Jammu ropeway will start soon, tourists will be able to enjoy for 200 rupees
रोपवे

मां वैष्णो देवी के दरबार से ही पर्यटकों के लौट जाने और जम्मू में पर्यटन सुविधाओं की कमी का मुद्दा अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन सचेत हुआ है। उसने जम्मू में पर्यटन से जुड़ी अधूरी परियोजनाओं को जल्द मुकम्मल बनाने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में जम्मू के प्रतिष्ठित जम्मू रोपवे (केबल कार) को दिसंबर में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल सुरक्षा की तकनीकी कमेटी ने रोपवे के निरीक्षण के बाद जेएंडके केबल कार कॉरपोरेशन को फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है, जिसे केंद्रीय एजेंसी राइट्स के पास भेजा गया है। राइट्स ही कॉरपोरेशन की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट है। राइट्स की मुहर लगने के बाद सरकार की ओर इसे व्यावसायिक स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गत 23 नवंबर को सिविल कमेटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट दी थी। इसमें रोपवे में मामूली खामियां दूर करने को कहा गया था। इससे पहले जून 2019 में इलेक्ट्रिक और सितंबर 2019 में मैकेनिकल तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट दी थी। तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट में देरी से रोपवे का श्रीगणेश नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब इसे जल्द शुरू किया जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

किराया तय, 200 रुपये में ले सकेंगे मजा

बताया जाता है कि राइट्स की ओर से सरकार को रिपोर्ट देने के बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में रोपवे को लोगों को समर्पित करने की तैयारी है। 75 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में पीरखो-महामाया और बाहु-महामाया रोपवे का सफल ट्रायल हो चुका है। अब तक पीरखो-महामाया पर 400 घंटे और बाहु-महामाया रोपवे पर 516 घंटे ट्रायल रन किया जा चुका है। रोजाना यह प्रक्रिया 3-4 घंटे की जा रही है।

केबल कार प्रोजेक्ट ने किराया तय कर दिया है। बाहु से महामाया के लिए एक तरफ 200 रुपये और दोनों तरफ का 300 रुपया किराया तय किया गया है। इसी तरह पीरखो-महामाया में एक तरफ 300 रुपये और दोनों तरफ के लिए 500 रुपया किराया तय किया गया है।

एक केबिन में बैठ सकेंगे छह लोग
बाहु-महामाया रोपवे दो टावरों पर स्थित है और इसमें 8 केबिन लगाए गए हैं। जबकि पीरखो-महामाया रोपवे 7 टावरों पर स्थापित है और इसमें 14 केबिन लगाए गए हैं। प्रत्येक के बिन में एक समय 6 लोग बैठ सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2012 में मंजूरी मिली थी। इसके बाद 2015 में इस पर काम शुरू किया गया और वर्ष 2016 में फास्ट ट्रैक पर काम को आगे बढ़ाया गया। दोनों रोपवे में जर्मनी, तुर्की, अस्ट्रिया की अत्याधुनिक उपकरण व सामग्री लगाई गई है। रोपवे के लिए स्विरजरलैंड से आए केबिन लगाए गए हैं।

 

पर्यटकों को लुभाएगा रोपवे, किड्स जोन में बच्चे लेंगे मजा

बाहु, महामाया और पीरखो स्टेशन पर बच्चों के लिए किड्स जोन बनाया गया है। इसमें खेलकूद के साथ झूले आदि लगाए जाएंगे। किड्स जोन के ऊपर रेस्टोरेंट बनाए गए हैं, जिसमें लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। रेस्टोरेंट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जबकि किड्स जोन को पीपी मोड पर शुरू किया जाएगा।

तवी में रेत खनन चुनौती
जम्मू रोपवे के टावरों को सुरक्षित रखने के लिए तवी में नियमित रूप से हो रहा रेत खनन चुनौती बना हुआ है। तवी में प्रतिबंध के बाद टावरों के पास से रेत माफिया खुलेआम रेत उठा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया गया है। टावरों के पास से रेत निकालने के कारण उनकी सुरक्षा को खतरा बना रहता है। इसके अलावा पीरखो रोपवे स्टेशन के बिल्कुल सटा बह रहा बड़ा नाला भी चुनौती बना हुआ है। अभी तक नाले को कवर या डायवर्ट नहीं किया गया है।

पर्यटकों को लुभाएगा रोपवे
 जम्मू रोपवे स्थानीय और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को लुभाएगा। सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। दिसंबर में इसे शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे जम्मू की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा। - शमीम अहमद वानी, एमडी, जेएंडके केबल कार कॉरपोरेशन, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed