{"_id":"5c5deaf9bdec2213dd6db769","slug":"amar-ujala-aparajita-campaign-girls-in-training-camp-enhances-self-confidence-at-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता के ट्रेनिंग कैंप ने बढ़ाया आत्मबल, छात्राओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता के ट्रेनिंग कैंप ने बढ़ाया आत्मबल, छात्राओं को सिखाया सेल्फ डिफेंस
Sat, 09 Feb 2019 02:17 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत राजपुरा के दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में लगे सेल्फ डिफेंस कैंप के तीसरे व अंतिम दिन शुक्रवार तक छात्राओं में सीखने का जुनून बरकरार नजर आया।
विज्ञापन
इस कैंप मेें छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। कैंप में करीब 80 छात्राओं को जूडो, कराटे और फेंसिंग की ट्रेनिंग दी गई। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही छात्राओं में उत्साह दोगुना दिखाई दिया।
विज्ञापन
इस पहल का उद्देश्य पढ़ाई के साथ यह संदेश देना है कि महिलाओं को खुद के लिए आवाज उठानी होगी। हर मुसीबत का सामना खुलकर करना होगा और खुद को किसी के दबाव में नहीं रखना होगा। अपराजिता का उद्देश्य ही है कि हर लड़की शोषण के खिलाफ आवाज उठाए और आगे आए।
विज्ञापन
सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के बाद निडर होकर लड़कियां अकेली कहीं भी आ-जा सकती हैं। उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।- गीतिका मेहरा, छात्रा
हमें बचपन से ही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिए ताकि हम हमेशा अपनी रक्षा खुद कर सकें।- श्रुति, छात्रा
सेल्फ डिफेंस से हर लड़की में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे मानसिक रूप से सशक्त होंगी।- महक, छात्रा
मैं अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं कि स्कूल की उन्होंने छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाया।