फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amaq News Agency of Islamic state has reported that IS first attack in the Kashmir

J&K: अमाक न्यूज एजेंसी ने किया दावा, श्रीनगर के जकुरा हमले के पीछे आईएस का हाथ

Mon, 20 Nov 2017 04:30 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 20 Nov 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
 Amaq News Agency of Islamic state has reported that IS first attack in the Kashmir
- फोटो : Amaq News Agency

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जकुरा में शुक्रवार शाम को आतंकियों द्वारा पुलिस पार्टी पर किए गए हमले को इस्लामिक स्टेट की अमाक न्यूज एजेंसी ने इसे आईएस का घाटी में पहला आतंकी हमला होने का दावा किया है।

विज्ञापन


इस्लामिक स्टेट समर्थित अमाक न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि 17 नवंबर को श्रीनगर के जकुरा में हुए आतंकी के पीछे आईएस का हाथ था। आपकों बता दें कि इस हमलें में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था।
विज्ञापन


अमाक़ न्यूज एजेंसी ने जकुरा में हुए आतंकी हमले को आईएस का हमला बताते हुए लिखा है कि कश्मीर में यह हमारा पहला हमला है। हालांकि इस बारे में इस हमले के पीछे IS के हाथ होने की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद जवान की पहचान इमरान टाक के रूप में हुई थी। जो कि पुलिस विभाग में एसआई के पद पर तैनात था। आपकों बता दें कि जकुरा हमले के बाद आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से उनकी बंदूके भी लूटने की कोशिश की थी हालांकि सुरक्षा बलों की तत्परता के चलते उनके मंसूबे कामयाब न हो सके।

हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। आपकों बता दें कि आईएस घाटी में लगातार अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहा है।

माना जा रहा है कि यह पूरा तामझाम भी घाटी में उनके द्वारा प्रचार प्रसार का हिस्सा हो सकता है। जिससे कश्मीरी युवाओं को बहला-फुसला कर आतंक की राह पर ले जाने पर वह कामयाब हो सकें।


आपकों बता दें कि इससे पहले भी घाटी का एक फुटबॉल खिलाड़ी लश्कर में शामिल हो गया था हालांकि उसने एक सप्ताह बाद ही आतंक को अलविदा कहते हुए सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed