फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Altaf Bukhari convened a meeting of his party leaders on 24 August

24 अगस्त को अल्ताफ बुखारी ने बुलाई अपनी पार्टी नेताओं की बैठक

विज्ञापन
Altaf Bukhari convened a meeting of his party leaders on 24 August
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद गठित हुई अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने 24 अगस्त को जम्मू में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक का एजेंडा संगठनात्मक ढांचे और नेताओं को पद देने पर चर्चा और मंथन का रहेगा।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार अपनी पार्टी में फिलहाल अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ही एक मात्र पदाधिकारी हैं। अन्य सभी वरिष्ठ नेता बिना पद के काम कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेता पदाधिकारियों को मनोनीत करने की मांग करते रहे हैं। इसी विषय पर चर्चा के लिए 24 अगस्त को जम्मू में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसके अलावा प्रदेश में नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पदभार संभालने के बाद के हालात व सियासी परिदृश्य पर भी चर्चा होगी। वहीं, अपनी पार्टी में विभिन्न पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को किश्तवाड़ से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहिंद्र परिहार अपने समर्थकों सहित अपनी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा रिटायर्ड प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अशोक शान भी अपनी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed